Monday, 14 Sep 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > अन्य > दिव्यसुधा- भक्ति की अमृत धारा, मैगज़ीन सितम्बर अंक- 9
अन्य

दिव्यसुधा- भक्ति की अमृत धारा, मैगज़ीन सितम्बर अंक- 9

दिव्यसुधा
Last updated: September 2, 2026 4:03 pm
दिव्यसुधा
Share
दिव्यसुधा सितंबर माह विशेषांक में भगवान श्रीकृष्ण, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान
‘दिव्यसुधा – भक्ति की अमृत धारा’
SHARE

“दिव्यसुधा – भक्ति की अमृत धारा” के सितंबर माह में आपका हार्दिक स्वागत है। सनातन परंपरा केवल पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को समझने, कर्म को पहचानने, संस्कारों को आत्मसात करने और आत्मचिंतन के माध्यम से स्वयं को जानने की एक सतत यात्रा है। हमारी पौराणिक कथाओं, पर्वों और शास्त्रीय परंपराओं में ऐसे अनेक जीवन-संदेश छिपे हैं, जो आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं। इसी भावना के साथ यह अंक आपके लिए आस्था, ज्ञान, जिज्ञासा और आध्यात्मिक चिंतन का एक सुंदर संगम लेकर आया है।

इस अंक की विशेष प्रस्तुति जन्माष्टमी विशेष है। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य कथाओं के साथ उनके जीवन-दर्शन को समझने का प्रयास किया गया है। श्रीकृष्ण ने बिना युद्ध के समस्याओं का समाधान कैसे किया, भक्त के प्रेम में भगवान कैसे बंध जाते हैं और सेवा में बसे कान्हा का भाव क्या है, ऐसे प्रसंग हमें भक्ति के साथ विवेक, प्रेम और कर्म का महत्व भी समझाते हैं। वहीं एकलव्य और द्रोणाचार्य की कथा गुरु-भक्ति, कर्तव्य और निर्णयों की जटिलताओं पर विचार करने के लिए प्रेरित करती है।

वराह जयंती, भगवान विष्णु के दशावतार और भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों के माध्यम से हम अपनी समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को करीब से जानेंगे। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग की महिमा, महर्षि दधीचि के महान त्याग और ऋषिपंचमी की परंपरा, तप, त्याग, कर्म और प्रायश्चित के महत्व को सामने लाती है। वहीं अनंत चतुर्दशी की कथा विश्वास और समर्पण की शक्ति का संदेश देती है।
इस अंक में गर्भाधान संस्कार, जन्म-मृत्यु के बाद सूतक-पातक की परंपरा, नाखूनों में छिपे ग्रहों के संकेत और हिन्दू शास्त्रों के अनसुलझे रहस्य जैसे विषय हमारी परंपराओं के उन पहलुओं से परिचित कराएंगे, जिनके प्रति जिज्ञासा आज भी बनी हुई है। महाभारत में शिव और शक्ति की दिव्य लीला, मारीच का स्वर्ण मृग वाला छल और श्रीराम द्वारा हनुमान को मृत्युदंड दिए जाने की कथा भी पाठकों को रोचक आध्यात्मिक विमर्श से जोड़ेगी।

हमें विश्वास है कि ‘दिव्यसुधा’ का सितंबर माह में आपको भक्ति, ज्ञान, आत्मचिंतन और सनातन संस्कृति से गहराई से जोड़ने में सहायक बनेगा। आपकी प्रतिक्रियाएं और सुझाव हमारे लिए अमूल्य हैं। अपने मौलिक लेख, विचार या शोध हमारे साथ साझा करें। रचनाएं प्रकाशित करवाने के लिए ई-मेल करें – omdivyasudha@gmail.com
अधिक जानकारी के लिए देखें: www.divysudha.com

पूरा पढ़ने के लिए- https://drive.google.com/file/d/1c7VRsyuDgrrz2pogM2nVIuQplygOmEBe/view

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 15 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल 2 सितंबर 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल
Next Article 15 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल 3 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

अन्यव्रत और त्योहार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025: कब है 15 या 16 अगस्त? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

By दिव्यसुधा
कर्ज से मुक्ति के धार्मिक उपाय
अन्य

कर्ज से छुटकारा पाने का आसान तरीका, जरूर जानें ये उपाय

By Ekta Mishra
अन्य

आंख फड़कना और हथेली में खुजली के संकेत शकुन शास्त्र के अनुसार शुभ-अशुभ संकेत

By दिव्यसुधा
चैत्र पूर्णिमा व्रत और दान का महत्व, भगवान विष्णु की पूजा
अन्य

चैत्र पूर्णिमा 2026: जानिए व्रत, दान और इसका आध्यात्मिक महत्व

By Ekta Mishra
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?