Monday, 9 Mar 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > व्रत और त्योहार > गोपाष्टमी 2025: जब श्रीकृष्ण ने शुरू की गौ-सेवा की लीला, गोपाष्टमी का महत्व और पूजा विधि
व्रत और त्योहार

गोपाष्टमी 2025: जब श्रीकृष्ण ने शुरू की गौ-सेवा की लीला, गोपाष्टमी का महत्व और पूजा विधि

दिव्यसुधा
Last updated: October 28, 2025 1:07 pm
दिव्यसुधा
Share
गोपाष्टमी 2025 पर गायों की पूजा करते भगवान श्रीकृष्ण और भक्त
गोपाष्टमी के दिन श्रद्धालु गायों की सेवा और पूजा कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
SHARE

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन गोपाष्टमी का पवित्र पर्व मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण की गौ-सेवा और गौ-प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यावस्था में पहली बार गायों को चराना शुरू किया था। इसीलिए इस दिन गौ माता की पूजा और सेवा करने का विशेष महत्व होता है।

गोपाष्टमी 2025 की तिथि और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक शुक्ल अष्टमी तिथि 29 अक्टूबर 2025, बुधवार सुबह 9:23 बजे से प्रारंभ होकर 30 अक्टूबर, गुरुवार सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। उदया तिथि को मानते हुए गोपाष्टमी का पर्व 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा – सुबह 06:35 बजे से 07:57 बजे तक। इस समय गायों की सेवा और पूजन करने से अत्यंत शुभ फल प्राप्त होते हैं।

गोपाष्टमी की कथा और महत्व
कथा के अनुसार, जब श्रीकृष्ण केवल छह वर्ष के थे, तब उन्होंने माता यशोदा से कहा “मां, अब मैं बड़ा हो गया हूं, अब मैं केवल बछड़े नहीं, बल्कि गायों को चराने जाऊंगा।” यशोदा मैया ने बात टालते हुए कहा कि पहले नंद बाबा से पूछ लो। जब कृष्ण नंद बाबा के पास पहुंचे, तो उन्होंने कहा, “बाबा, मुझे गौ माता के साथ वन में जाना है।” नंद बाबा ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अंत में श्रीकृष्ण की हठ के आगे झुकना पड़ा। उन्होंने पंडित जी से शुभ मुहूर्त निकलवाया, और उसी दिन श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराने की शुरुआत की।उस दिन कार्तिक मास की शुक्ल अष्टमी थी, और तभी से इस तिथि को “गोपाष्टमी” कहा जाने लगा।

पूजा विधि और फल
इस दिन प्रातःकाल स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। गायों को स्नान कराकर फूल, अक्षत, गुड़ और हरी घास अर्पित करें। उनके चरण स्पर्श करें और “गायत्री मंत्र” या “गो माता की आरती” का पाठ करें। भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान करते हुए गायों की परिक्रमा करें और दान करें। जो व्यक्ति सच्चे मन से गोपाष्टमी के दिन गौ माता की पूजा करता है, उसे न केवल भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की भी वृद्धि होती है।

TAGGED:कार्तिक शुक्ल अष्टमी 2025गोपाष्टमी 2025गोपाष्टमी का महत्वगोपाष्टमी की कथागोपाष्टमी पर्व 2025गोपाष्टमी पूजा विधिगोपाष्टमी शुभ मुहूर्तगौ पूजन विधिगौ माता पूजाश्रीकृष्ण गोसेवा
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करते भक्त, सिंदूर और लड्डू के साथ बजरंगबली की आराधना धन, विद्या, सफलता और शत्रु नाश के लिए करें, हनुमान चालीसा के चार चमत्कारी चौपाइयों का पाठ
Next Article वास्तु शास्त्र के अनुसार भूमि चयन और घर खरीदने के शुभ नियम घर खरीदते समय वास्तु के ये नियम न भूलें, वरना जीवन में कभी खत्म नहीं होगी परेशानियां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

व्रत और त्योहार

खरमास खत्म, अब शुरू होगा विवाह का मौसम शुभ मुहूर्त

By दिव्यसुधा
व्रत और त्योहार

आषाढ़ अमावस्या 2025: पितृ पूजन का महत्व, व्रत विधि और सावधानियां

By दिव्यसुधा
देवउठनी एकादशी 2025 पूजा विधि और व्रत नियम – भगवान विष्णु जागरण का शुभ पर्व
व्रत और त्योहार

देवउठनी एकादशी 2025: जानें कब है, पूजा विधि और क्या करें-क्या न करें

By दिव्यसुधा
Holashtak 2025
व्रत और त्योहार

Holashtak 2025 : क्यों नहीं करने चाहिए होलाष्टक में शुभ कार्य? जानिए क्या है धार्मिक मान्यता

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?