Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > व्रत और त्योहार > सुबह मुख्य द्वार पर करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा धन और सुख-समृद्धि!
व्रत और त्योहार

सुबह मुख्य द्वार पर करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा धन और सुख-समृद्धि!

दिव्यसुधा
Last updated: May 13, 2025 12:49 pm
दिव्यसुधा
Share
maa laxmi
SHARE

Written By : Ekta Mishra

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यहीं से लक्ष्मी और समृद्धि का प्रवेश होता है। अगर मुख्य द्वार वास्तु के अनुसार बना हो, तो यह घर में धन, अच्छे अवसर और खुशहाली लाता है। लेकिन अगर यह ठीक न हो, तो इसका असर घरवालों की तरक्की, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है, और मां लक्ष्मी का वास भी नहीं होता। ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री धर्मेंद्र बताते हैं कि मुख्य द्वार पर कुछ खास चीजें लगाने से शुभता और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाई जा सकती है।

साफ-सुथरा और सजा हुआ प्रवेश द्वार

मुख्य द्वार पर कभी भी गंदगी, कूड़ा या जूते-चप्पल बिखरे हुए नहीं होने चाहिए। वहां कोई खंभा या पेड़ भी न हो जिसकी छाया दरवाजे पर पड़े। दरवाजे के पास अंधेरा न रखें, खासकर शाम के समय। अच्छी रोशनी से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

रोजाना सुबह जल का छिड़काव करें

प्रातः काल जल्दी उठकर एक लोटे में पानी लें, उसमें थोड़ा गंगाजल या हल्दी मिलाएं और घर के मुख्य द्वार पर छिड़क दें। यह उपाय सुबह 6 से 7 बजे के बीच करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी का वास होता है। इससे धन की कभी कमी नहीं होती।

घोड़े की नाल

शुक्रवार को इस्तेमाल की गई घोड़े की नाल लाकर उसे रातभर सरसों के तेल में डुबोकर रखें। फिर शनिवार को इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। इससे शनि दोष शांत होता है और घर के क्लेश दूर होते हैं।

स्वास्तिक बनाएं

मुख्य द्वार के दोनों तरफ हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक अवश्य बनाएं। यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और नकारात्मकता को दूर करता है। साथ ही, द्वार के आस-पास की जगह हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें।

विंड चाइम

मुख्य द्वार पर ऐसी चीज लगाएं जिससे हवा टकराने पर मधुर आवाज हो, जैसे विंड चाइम। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। दरवाजे पर कोई दरार, टूटी हुई चीजें या खराब ताले नहीं होने चाहिए।

मुख्य दरवाजे का रंग

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने के लिए मुख्य द्वार का सही होना जरूरी होता है। यह दरवाजा न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का रास्ता होता है, बल्कि घर के लोगों की तरक्की, सेहत और रिश्तों पर भी सीधा असर डालता है। दरवाजे के लिए पीला, भूरा या सफेद रंग शुभ माना जाता है। ये रंग समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। काले रंग से बचना चाहिए क्योंकि यह नकारात्मकता ला सकता है।

पानी या पौधों से भरा कांच का बर्तन रखें

घर के मुख्य दरवाजे के पास एक कांच का फूलदान या बर्तन रखें, जिसमें पानी, फूल या हरे पौधे हों। इससे घर में ताजगी, स्वास्थ्य और समृद्धि बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

मुख्य द्वार पर लगाएं भगवान गणेश की मूर्ति

मुख्य द्वार के पास भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर लगाना बहुत शुभ होता है। ध्यान रखें कि गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर में उन्हें बैठे हुए दिखाया गया हो। खड़े हुए गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर दरवाजे पर लगाना शुभ नहीं माना जाता।

TAGGED:humare bhgwanmaa laxmivaastu shaastrसनातन धर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article tanot mata mandir राजस्थान का चमत्कारी मंदिर: जहां 450 बम गिरे, फिर भी एक न फटा – पाकिस्तान भी न कर सका नुकसान
Next Article श्री सत्यनारायण व्रत कथा श्री सत्यनारायण व्रत कथा, पंचम – अध्याय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

अन्य

नए काम में चाहते हैं 100% सफलता? रामचरितमानस की इस चमत्कारी चौपाई का करें पाठ

By दिव्यसुधा
बैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त पूजा, वाराणसी में दीपदान और भक्ति उत्सव का दृश्य
व्रत और त्योहार

बैकुंठ चतुर्दशी के दिन विष्णु और शिव की एकसाथ पूजा क्यों है जरूरी? जानें क्या मिलता है आशीर्वाद

By दिव्यसुधा
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

जानें वास्तु अनुसार पेड़-पौधे लगाने की सही दिशा, बदलेगी किस्मत

By दिव्यसुधा
badrinath temple
मंदिर

Badrinath Temple : बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, जानिए मंदिर का इतिहास, महत्व और रहस्य

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?