Saturday, 7 Mar 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > व्रत और त्योहार > श्री सत्यनारायण व्रत कथा, पंचम – अध्याय
व्रत और त्योहार

श्री सत्यनारायण व्रत कथा, पंचम – अध्याय

दिव्यसुधा
Last updated: May 9, 2025 5:43 pm
दिव्यसुधा
Share
श्री सत्यनारायण व्रत कथा
SHARE

सूतजी ने कहा: हे ऋषियों! अब मैं एक और कथा सुनाता हूँ, कृपया ध्यान से सुनिए। एक बार तुंगध्वज नाम का एक राजा था जो प्रजा की सेवा में लगा रहता था। लेकिन उसने भगवान सत्यनारायण का प्रसाद नहीं स्वीकार कर बहुत बड़ा अपमान किया। एक दिन वह जंगल में शिकार करने गया। वहां एक बड़े पेड़ के नीचे उसने कुछ ग्वालों को भगवान सत्यनारायण की पूजा करते देखा। राजा घमंड में आकर पूजा स्थल पर नहीं गया और ना ही भगवान को प्रणाम किया। ग्वालों ने उसे प्रसाद दिया लेकिन राजा ने प्रसाद को नहीं खाया और वहीं छोड़कर अपने नगर लौट गया।

जब राजा तुंगध्वज अपने नगर पहुँचा, तो उसने देखा कि वहां सब कुछ नष्ट हो चुका था — धन, संपत्ति और शांति सब समाप्त हो गए थे। यह देखकर वह तुरंत समझ गया कि यह सब भगवान सत्यनारायण की अवहेलना करने का परिणाम है। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और वह दोबारा ग्वालों के पास लौटा। वहां जाकर उसने विधिपूर्वक भगवान सत्यनारायण की पूजा की और श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया। भगवान की कृपा से उसका सब कुछ पहले जैसा हो गया — नगर फिर से समृद्ध हो गया और सुख-शांति लौट आई। राजा ने लंबे समय तक सुखपूर्वक राज्य किया और अंत में स्वर्गलोक को प्राप्त हुआ।

जो भी व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति से इस परम दुर्लभ सत्यनारायण व्रत को करता है, उसे भगवान सत्यनारायण की कृपा से सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। इस व्रत के प्रभाव से निर्धन व्यक्ति भी धन-धान्य से भर जाता है। उसका जीवन भयमुक्त और सुखमय हो जाता है। जो संतान की इच्छा रखते हैं, उन्हें संतान सुख प्राप्त होता है। मनुष्य के सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के अंत में वह बैकुंठधाम को प्राप्त करता है, जहाँ शाश्वत शांति और मोक्ष मिलता है।

वृद्ध शतानन्द ब्राह्मण ने अगले जन्म में सुदामा के रूप में जन्म लिया और भगवान की कृपा से मोक्ष प्राप्त किया। लकड़हारा अगले जन्म में निषाद बना और भगवान की भक्ति करके मोक्ष को प्राप्त हुआ। उल्कामुख ब्राह्मण ने राजा दशरथ के रूप में जन्म लिया और अंत में बैकुंठधाम को प्राप्त किया। साधु वैश्य अगले जन्म में मोरध्वज बने, जिन्होंने अपने पुत्र को आरे से चीरकर भगवान की परीक्षा में सफल होकर मोक्ष प्राप्त किया राजा तुंगध्वज ने अगले जन्म में स्वयंभू बनकर भगवान में भक्ति करते हुए अपने कर्मों के फलस्वरूप मोक्ष पाया। इस प्रकार सत्यनारायण व्रत करने वाले हर जन्म में पुण्य पाते हैं और अंततः मोक्ष को प्राप्त होते हैं।

॥ इति श्री सत्यनारायण व्रत कथा का पंचम अध्याय समाप्त॥

ये भी पढ़े –

श्री सत्यनारायण व्रत कथा, प्रथम – अध्याय

श्री सत्यनारायण व्रत कथा, द्वितीय – अध्याय

श्री सत्यनारायण व्रत कथा, तृतीय – अध्याय

श्री सत्यनारायण व्रत कथा, चतुर्थ- अध्याय

TAGGED:humare bhgwanvart tyoharसनातन धर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article maa laxmi सुबह मुख्य द्वार पर करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा धन और सुख-समृद्धि!
Next Article shanidev शनि की साढ़े साती का पहला चरण: क्या होता है और कैसे डालता है असर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

लखनऊ में अदीरा स्पिरिचुअल क्लब का भक्ति संवाद कार्यक्रम, धर्म और आध्यात्म के संतुलन पर जोर
अन्य

लखनऊ में भक्ति संवाद: धर्म और आध्यात्म के संतुलन पर जोर

By दिव्यसुधा
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

घर में शीशा लगाते समय इन भूलों से बचें, वरना बनी रहेगी नकारात्मक ऊर्जा

By दिव्यसुधा
सूर्य और शुक्र का दुर्लभ संयोग 2025 – मकर, तुला और कुंभ राशि के लिए शुभ प्रभाव
featuredपंचांग

आज का पंचाग: 06 अगस्त 2025

By दिव्यसुधा
आरती/मंत्र

प्रत्येक दिन करें श्री दुर्गा चालीसा का पाठ, सब दुख दूर करेंगी जगदम्बा भवानी

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?