बिलासपुर। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर बिलासपुर स्थित स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल सभा भवन में इस वर्ष एक विशेष धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न किया गया। इस आयोजन में वर्मा परिवार, मुकेश नामदेव, एवं यश मिश्रा जी के संयुक्त सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य अमर कृष्णा शुक्ला जी के सशक्त वाणी द्वारा दिव्य कथामृत का रसपान भक्तों को प्राप्त हुआ।
कथा में भक्तगणों ने झूम कर भक्ति संगीत, नृत्य और हरिनाम संकीर्तन का आनंद लिया। कथा का हर दिन अध्यात्म, भक्ति और सेवा की त्रिवेणी का संगम रहा। इसी श्रृंखला में सनाढ्य ब्राह्मण महिला मंडल, बिलासपुर द्वारा विशेष खिचड़ी एवं खीर प्रसाद वितरण की सेवा का आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में एक सामाजिक एवं सेवा भाव की अद्भुत छटा बिखेरी।
महिला मंडल की निस्वार्थ सेवा भावना
इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. श्रीमती तनुजा बिरथरे (अध्यक्ष) ने किया जिनके साथ महिला मंडल की अन्य सदस्याएं- पूनम पराशर (सचिव), दीप्ति मिश्रा (कोषाध्यक्ष), मनोरमा मिश्रा, पुष्पा दीक्षित, साधना दुबे, पिंकी दीक्षित, सुधा दुबे, आसना द्विवेदी, शैला मिश्रा, शोभा त्रिपाठी, भावना मिश्रा, नीरजा दीक्षित, कोकिला उपाध्याय, विभा मिश्रा, मीना दुबे, दीप्ति गुबरेले, सौम्या मिश्रा सभी ने मिलकर एक सशक्त सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत किया।
महिला मंडल द्वारा प्रेमपूर्वक एवं सुव्यवस्थित तरीके से खीर व खिचड़ी का वितरण किया गया। इस सेवा को देखकर कथा व्यास आचार्य अमर कृष्णा शुक्ला जी ने महिला मंडल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और स्वयं प्रसाद वितरण केंद्र पर आकर सेवा में हाथ बंटाया। यह दृश्य भावुक कर देने वाला था।
इस पावन कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख चेहरे भी उपस्थित रहे जिनमें ओ पी बिरथरे, विवेक पाराशर, राजेश मिश्रा, लक्ष्मी नारायण दीक्षित, अभय बरुआ, राजेंद्र दुबे, अरविंद सिरोटिया, यश मिश्रा, प्रमोद दीक्षित, राकेश मिश्रा, अशोक त्रिपाठी आदि प्रमुख रहे। इन सभी ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया और महिला मंडल के सेवा कार्य को सराहा।
आयोजन का भावार्थ और उद्देश्य
यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं था बल्कि यह समाज में सेवा, श्रद्धा और एकता का भी प्रतीक बन गया। महिला मंडल द्वारा किया गया प्रसाद वितरण कार्य दर्शाता है कि समाज की महिलाएं अब केवल घरेलू सीमाओं तक सीमित नहीं हैं बल्कि सार्वजनिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी कर एक नई मिसाल पेश कर रही हैं। सनाढ्य ब्राह्मण महिला मंडल बिलासपुर का यह आयोजन एक प्रेरणा है अन्य सामाजिक संगठनों के लिए कि किस प्रकार सेवा और भक्ति को साथ लेकर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।