Sunday, 22 Mar 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > अन्य > कपीश्वर वैदिक गुरुकुल में हुआ धर्म संवाद सत्र: हिंदुत्व की रक्षा हेतु वैचारिक मंथन
अन्य

कपीश्वर वैदिक गुरुकुल में हुआ धर्म संवाद सत्र: हिंदुत्व की रक्षा हेतु वैचारिक मंथन

बचपन से गुरुकुल और मंदिर से जोड़ें बच्चे – डॉ. विवेक तांगडी

दिव्यसुधा
Last updated: August 12, 2025 11:38 am
दिव्यसुधा
Share
हिंदू बंटे तो कमजोर होंगे” – श्री मिलिंद परांडे
SHARE
Highlights
  • वसुधैव कुटुंबकम की भावना को फिर से जीवित करें
  • संस्कृति से दूरी ही युवाओं की भटकन का कारण
  • सनातन की रक्षा, समाज की सुरक्षा

लखनऊ। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री मिलिंद परांडे ने आज पुराने लखनऊ स्थित कपीश्वर वैदिक गुरुकुल में आयोजित धर्म संवाद सत्र में समाज के विभिन्न वर्गों से आए बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि “हिंदुत्व और हिंदू समाज की रक्षा हेतु आज से ही योजनाबद्ध कार्य करना आवश्यक है ताकि आने वाले 25 वर्षों में हमारी सांस्कृतिक पहचान सुरक्षित रहे।” इस विचारशील संवाद सत्र का उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा, युवा पीढ़ी में धार्मिक चेतना का विकास एवं समाज में वैचारिक एकता को बढ़ावा देना था।

धर्म संवाद सत्र के मुख्य बिंदु:
हिंदुत्व की स्थायित्व की योजना: श्री परांडे ने स्पष्ट कहा कि “अगर हिंदू बंटे तो कमजोर होंगे।” इसलिए संगठनात्मक एकता और वैचारिक स्पष्टता अत्यंत आवश्यक है।

युवा पीढ़ी और संस्कृति से दूरी:
उन्होंने यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी की भटकन का कारण उनकी अपनी संस्कृति एवं मूल परंपराओं से दूरी है। सनातन की समृद्ध परंपराएं विश्व में अद्वितीय हैं, इस पर हमें गर्व होना चाहिए।

सनातन परंपरा का संरक्षण:
चिन्मय मिशन से स्वामी कौशिक चैतन्य, कामख्या धाम के पीठाधीश्वर इंद्रेश कौशिक जी, एवं सवायजपुर हरदोई के विधायक श्री माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी अपने-अपने वक्तव्यों में वसुधैव कुटुंबकम की सनातन अवधारणा को बल दिया और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

गुरुकुल की भूमिका पर जोर
कपीश्वर वैदिक गुरुकुल के प्रमुख डॉ. विवेक तांगडी ने गुरुकुल की महत्ता और श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि: “हिंदुत्व की रक्षा बाल्यकाल से ही आरंभ होनी चाहिए। बच्चों को प्राथमिक शिक्षा गुरुकुल से मिले, वे मंदिर जाएं, और प्रत्येक परिवार मंदिर में ही जन्मदिन मनाने की परंपरा अपनाए – यही संस्कृति के संरक्षण का आधार बनेगा।” उन्होंने समाज से अपील की कि वे अपने बच्चों को गुरुकुल पद्धति से जोड़ें और सनातन संस्कारों की नींव घर और मंदिर से रखें।

सांस्कृतिक सम्मान और सहभागिता
कार्यक्रम में गुरुकुल बोर्ड के सदस्य डॉ. पंकज सिंह भदौरिया ने मुख्य अतिथि श्री मिलिंद परांडे को गदा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं ऋद्धि किशोर गौड़ द्वारा अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया। श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर ट्रस्ट के सभी सम्मानित ट्रस्टीगण सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए सनातन संस्कृति के पुनरुत्थान की आवश्यकता पर जोर दिया।

आशय और भविष्य की दिशा
इस संवाद सत्र में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि धार्मिक जागरूकता केवल पूजन या अनुष्ठान तक सीमित न रहे, बल्कि यह सामाजिक चेतना एवं सांस्कृतिक संरक्षण का माध्यम बने। इसके लिए गुरुकुल, मंदिर एवं धर्मिक संगठनों को मिलकर काम करना होगा।

श्री परांडे के शब्दों में, “हमें आज से ही 25 साल आगे की सोच बनानी होगी, ताकि हमारे आने वाले पीढ़ियां भी गर्व से कह सकें कि वे हिंदू हैं।”

TAGGED:humare bhgwanmandirvart tyoharकपीश्वरगुरुकुलसनातन धर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025: कब है 15 या 16 अगस्त? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
Next Article अगर गलती से टूट जाए जन्माष्टमी का व्रत, तो घबराएं नहीं: करें ये अचूक उपाय, मिलेगा पूरा पुण्य फल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

सूर्य और शुक्र का दुर्लभ संयोग 2025 – मकर, तुला और कुंभ राशि के लिए शुभ प्रभाव
पंचांग

आज का पंचाग: 17 अगस्त 2025

By दिव्यसुधा
माता कुंती और श्रीकृष्ण का महाभारत के बाद संवाद
अन्य

आखिर क्यों माता कुंती ने मांगा ईश्वर से दुःख

By दिव्यसुधा
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

जानें वास्तु अनुसार पेड़-पौधे लगाने की सही दिशा, बदलेगी किस्मत

By दिव्यसुधा
पौष मासिक शिवरात्रि 2025 पर भगवान शिव की पूजा और अभिषेक
अन्य

पौष मासिक शिवरात्रि 2025: वर्ष की अंतिम शिव साधना का पावन अवसर

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?