Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > व्रत और त्योहार > गंगा दशहरा 2025: जानिए तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व
व्रत और त्योहार

गंगा दशहरा 2025: जानिए तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

दिव्यसुधा
Last updated: June 4, 2025 3:07 pm
दिव्यसुधा
Share
SHARE

इस बार गंगा दशहरा 5 जून (गुरुवार) को मनाया जाएगा। यह दिन बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इसलिए इस दिन गंगा नदी में स्नान, दान और पूजा करना बेहद शुभ होता है। हिंदू धर्म में मां गंगा को मोक्ष देने वाली देवी माना जाता है। लोग मानते हैं कि गंगा में स्नान करने से पाप धुल जाते हैं, पितर प्रसन्न होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। देश के कई शहरों में इस दिन गंगा आरती और विशेष पूजन होता है। अगर आप गंगा नदी तक नहीं पहुंच सकते, तो घर पर भी स्नान करके मां गंगा का ध्यान, पूजा और दान कर सकते हैं। यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। तो आइए जानते हैं गंगा दशहरा की तिथि, शुभ मुहूर्त और इस दिन क्‍या करना चाहिए।

गंगा दशहरा इस साल 5 जून को मनाया जाएगा। दरअसल, दशमी तिथि की शुरुआत 4 जून की रात 11 बजकर 54 मिनट से हो रही है और इसका समापन 6 जून की रात 2 बजकर 15 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार गंगा दशहरा 5 जून को ही मनाने की परंपरा है।

स्‍नान और दान का शुभ मुहूर्त

इस दिन सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही रवि योग और हस्त नक्षत्र भी रहेंगे, जो दिन को और भी शुभ बनाते हैं। इसके बाद दोपहर 1 बजकर 02 मिनट तक तैतिल करण और फिर रात 2 बजकर 15 मिनट तक गर करण योग रहेगा। पंचांग के अनुसार, इन शुभ योगों में स्नान और दान करना बहुत पुण्यदायक माना जाता है।

गंगा दशहरा के दिन क्‍या करें

  • गंगा दशहरा के दिन आप गंगा नदी में स्नान करें, इससे आपको बड़ा पुण्य मिलता है।
  • अगर गंगा स्नान संभव न हो, तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर घर पर ही स्नान कर सकते हैं।
  • घर के मंदिर में दीपक जलाएं, मां गंगा की पूजा करें और आरती उतारें। पूजा के बाद परिवार को प्रसाद बांटें।
  • इस दिन दान करना बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए अपनी क्षमता अनुसार जरूर दान करें।
TAGGED:गंगा दशहरागंगा दशहरा 2025गंगा दशहरा 5 जूनस्नान-दान
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शाम के समय भूलकर भी ये चीजें न करें दान, वरना आ सकती है गरीबी
Next Article 12 नवंबर 2025 राशिफल – आज का दैनिक ज्योतिष फल, जानिए सभी 12 राशियों का भाग्य 5 जून 2025 का राशिफल: सिंह राशि वालों को मिलेगी कर्ज से मुक्ति मिलेगी, जानिए आपके ग्रह-नक्षत्र क्या कहते है ?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

shiv, parvati
व्रत और त्योहार

अप्रैल माह में कब रखा जाएगा पहला गुरु प्रदोष व्रत? जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By दिव्यसुधा
नर्मदा जयंती पर मां नर्मदा की पावन धारा, आस्था और शांति का प्रतीक दृश्य
व्रत और त्योहार

नर्मदा जयंती 2026: आस्था, शांति और मां नर्मदा का आध्यात्मिक संदेश

By दिव्यसुधा
संकष्टी चतुर्थी 2025 पर भगवान गणेश की पूजा और व्रत का शुभ मुहूर्त
व्रत और त्योहार

विनायक चतुर्थी 2025: कब है और क्यों मनाई जाती है

By दिव्यसुधा
व्रत और त्योहार

इस जन्माष्टमी पर पाएं श्रीकृष्ण का आशीर्वाद, घर से पहले हटाएं ये अशुभ चीजें

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?