Wednesday, 6 May 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > अन्य > शाम के समय भूलकर भी ये चीजें न करें दान, वरना आ सकती है गरीबी
अन्य

शाम के समय भूलकर भी ये चीजें न करें दान, वरना आ सकती है गरीबी

दिव्यसुधा
Last updated: June 4, 2025 1:04 pm
दिव्यसुधा
Share
SHARE

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ करने के साथ दान करने का भी बहुत खास महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, दान करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है इससे भगवान की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। हमारे शास्त्रों में शाम के समय कुछ चीज़ों का दान करना विशेष रूप से वर्जित बताया गया है। क्योंकि इससे घर की बरकत कम हो सकती है और गरीबी भी आ सकती है। इसीलिए कहा गया है कि चाहे कोई आपका कितना भी अपना या खास क्यों न हो, उसे भी शाम के समय कुछ चीजें गलती से भी दान नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और इससे घर में गरीबी या परेशानियां आ सकती हैं। आइए जानें वे चीजें कौन सी हैं जिन्हें शाम को दान नहीं करना चाहिए…

शाम के समय नमक दान करने से रुक सकती है तरक्की

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय नमक दान करना अशुभ माना जाता है। नमक घर की सबसे जरूरी चीजों में से एक है और इसका सीधा संबंध संपन्नता और सुख-शांति से होता है। अगर आप शाम के समय किसी को नमक दान करते हैं, तो इससे घर में बरकत कम हो सकती है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक सकती है। इसके अलावा, जीवन में बार-बार सफलता के रास्ते में बाधाएं आ सकती हैं और परेशानियां बढ़ सकती हैं। सिर्फ दान ही नहीं, बल्कि अगर शाम को कोई नमक मांगने आए तो उसे भी नमक देने से बचना चाहिए, क्योंकि यह भी नकारात्मक असर डाल सकता है।

शाम को धन दान करने से रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी

शाम के समय धन का दान या लेन-देन करना सही नहीं माना जाता है। इस समय किसी को पैसे उधार देना या किसी से लेना भी अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं, और अगर आप इस समय पैसा दान करते हैं या बाहर देते हैं, तो मां लक्ष्मी नाराज़ होकर घर छोड़ सकती हैं। इससे जीवन में गरीबी, आर्थिक तंगी और कई समस्याएं आ सकती हैं।

शाम को सुई दान करने से बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति

सुई घर की जरूरी चीजों में से एक है, जिसका इस्तेमाल रोजमर्रा के कामों में होता है। लेकिन शास्त्रों में कहा गया है कि शाम के समय सुई किसी को नहीं देनी चाहिए और न ही दान करनी चाहिए। अगर शाम को सुई दान की जाती है, तो इससे घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है और परिवार को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, शाम के समय सुई का दान करना वर्जित माना गया है।

शाम को दही दान करने से सुख-वैभव में होती है कमी

ज्योतिष के अनुसार, दही का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शाम के समय दही का दान करना अशुभ माना जाता है, खासकर शुक्रवार को सूर्यास्त के बाद। ऐसा करने से जीवन से सुख और वैभव कम हो सकते हैं और शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है। साथ ही, शाम को हल्दी का दान भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है। इसलिए, शाम के समय दही और हल्दी का दान करने से बचना चाहिए ताकि जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।

शाम के समय तुलसी दान करने से घर में आती है दरिद्रता

मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय तुलसी को छूना या तुलसी का पौधा दान करना सही नहीं होता। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आ सकती है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि तुलसी में माता लक्ष्मी का वास होता है। अगर शाम के समय तुलसी का पौधा दान किया जाए, तो माता लक्ष्मी नाराज़ होकर घर छोड़ सकती हैं, जिससे परिवार को धन की हानि हो सकती है। साथ ही, शाम को तुलसी के पौधे को जल देना भी वर्जित है। इस समय आप सिर्फ तुलसी के पास दीपक जला सकते हैं

TAGGED:daanदही दाननमक दानपूजा-पाठमां लक्ष्मीसनातन धर्मसुई दान
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ganesh ji श्री गणेश जी आरती
Next Article गंगा दशहरा 2025: जानिए तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा का चित्र, जपमाला और कमंडल के साथ शांत स्वरूप
व्रत और त्योहार

 आइए जाने नवरात्रि के दूसरे दिन किस माता की पूजा की जाती है और इसका महत्व

By दिव्यसुधा
अन्य

Unveiling 2024 Travel Trends, the Ultimate Wanderlust Guide

By दिव्यसुधा
घर में महसूस होने वाली दिव्य शक्ति, सकारात्मक ऊर्जा और सूक्ष्म आध्यात्मिक संकेतों का रहस्य
अन्य

क्या आपके आसपास है कोई दिव्य शक्ति? जानिए सूक्ष्म संकेतों का रहस्य

By दिव्यसुधा
अन्य

Gastronomic Delights Explored in Culinary Expeditions Around the World

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?