Friday, 15 May 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > व्रत और त्योहार > नवरात्रि विशेष… देवी माँ के अलग-अलग वाहनों पर आने का क्या है रहस्य
व्रत और त्योहार

नवरात्रि विशेष… देवी माँ के अलग-अलग वाहनों पर आने का क्या है रहस्य

दिव्यसुधा
Last updated: April 3, 2025 11:40 am
दिव्यसुधा
Share
maa durga
SHARE

इस बार 30 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो रही है. वसंत ऋतु में इस नवरात्रि के आने से इसे वासंतिक नवरात्रि भी कहते हैं. इसके अलावा इन दिन के अनुष्ठान का समापन श्रीराम नवमी से होता है, जो भगवान राम के जन्म की तिथि भी है. नवरात्र के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की आराधना की जाती है और इन्हें सामूहिक रूप से नवदुर्गा कहते हैं. देवी दुर्गा का आगमन हर श्रद्धालु के घर होता है और लोग घट स्थापना के साथ देवी स्थापना कर उनकी पूजा की शुरुआत करते हैं.

देवी के आगमन से पहले इस बात की चर्चा भी रहती है, कि इस बार दुर्गा माँ का आगमन किस वाहन से हो रहा है? यह सवाल बेतुका नहीं है, क्योंकि वैसे तो देवी माँ का वाहन सिंह है लेकिन यह तभी उनका वाहन है जब वे युद्ध कर रही होती हैं. शांति काल में और श्रद्धालुओं के पास धरती पर आने के लिए माता के अलग-अलग वाहन बताए गए हैं. इसका जिक्र देवी भागवत पुराण में मिलता है. इसमें बताया गया है कि हर साल नवरात्र पर देवी अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर धरती पर आती हैं.

किस तरह तय होता है आगमन का वाहन
देवी का आगमन किस वाहन पर हो रहा है, यह दिनों के आधार पर तय होता है. सोमवार या रविवार को घट स्थापना होने पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं. शनिवार या मंगलवार को नवरात्र की शुरुआत होने पर देवी का वाहन घोड़ा माना जाता है. गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्र शुरू होने पर देवी डोली में बैठकर आती हैं. बुधवार से नवरात्र शुरू होने पर मां दुर्गा नाव पर सवार होकर आती हैं.

वाहनों का यह होता है शुभ-अशुभ असर
माता दुर्गा जिस वाहन से पृथ्वी पर आती हैं, उसके आधार पर साल भर में होने वाली घटनाओं का भी अनुमान लगाया जाता है. इनमें कुछ वाहन शुभ फल देने वाले और कुछ अशुभ फल भी देने वाले होते हैं. देवी जब हाथी पर सवार होकर आती है तो पानी ज्यादा बरसता है. घोड़े पर आती हैं तो युद्ध की आशंका बढ़ जाती है. देवी नौका पर आती हैं तो सभी की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और डोली पर आती हैं तो महामारी का भय बना रहता हैं.

देवी माँ के जाने का निश्चित होता है वाहन
देवी भगवती का आगमन भी वाहन से होता है और जाने का भी वाहन भी निश्चित होता है यानी जिस दिन नवरात्र का अंतिम दिन होता है, उसी के अनुसार देवी का वाहन भी तय होता है. इसी के अनुसार जाने के दिन व वाहन का भी शुभ अशुभ फल होता है. रविवार या सोमवार को देवी माँ भैंसे की सवारी पर जाती हैं तो देश में रोग और शोक बढ़ता है. शनिवार या मंगलवार को देवी माँ मुर्गे पर सवार होकर जाती हैं, जिससे सभी के जीवन दुख और कष्ट की वृद्धि होती है. बुधवार या शुक्रवार को देवी हाथी पर जाती हैं. इससे बारिश ज्यादा होती है गुरुवार को मां दुर्गा मनुष्य के कंधें पर जाती हैं. इससे सुख और शांति की वृद्धि होती है.

इस बार चैत्र नवरात्र की शुरुआत 30 मार्च से हो रही है. इस दिन रविवार है. देवी भागवत पुराण के अनुसार, इस बार माता हाथी पर सवार होकर आ रही हैं. ऐसे में अनुमान है कि इस बार वर्षाकाल में अधिक वर्षा हो सकती है. यह खेती-किसानी के लिए शुभ संकेत है. इसके अलावा हाथी धन-संपदा और समृद्धि का प्रतीक भी है, जो कि आम आदमी के लिए भी अच्छे संकेत देने वाले हैं.

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Maa Durga इस बार चैत्र नवरात्रि पर माँ दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही है
Next Article bhagwan shree krishn भगवान श्री कृष्ण
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

महाशिवरात्रि 2026 पर शिवलिंग पूजन, व्रत और रात्रि जागरण करते श्रद्धालु
व्रत और त्योहार

महाशिवरात्रि 2026: सही तिथि, व्रत का महत्व और पूजन सामग्री की संपूर्ण जानकारी

By Ekta Mishra
व्रत और त्योहार

धूमावती जयंती 2025 : जब देवी पार्वती बनीं धूमावती: शिव को निगलने से बना उनका विधवा रूप, जानें रहस्यमयी कथा

By दिव्यसुधा
बैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त पूजा, वाराणसी में दीपदान और भक्ति उत्सव का दृश्य
व्रत और त्योहार

बैकुंठ चतुर्दशी के दिन विष्णु और शिव की एकसाथ पूजा क्यों है जरूरी? जानें क्या मिलता है आशीर्वाद

By दिव्यसुधा
शनि देव की मूर्ति, न्याय और कर्म के देवता, पूजा के लिए सजाई गई
व्रत और त्योहार

शनि देव: न्याय, कर्म और जीवन में स्थिरता के देवता

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?