Saturday, 7 Mar 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > अन्य > शुक्रवार की रात का विशेष उपाय: मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की हो पूर्ण प्राप्ति
अन्य

शुक्रवार की रात का विशेष उपाय: मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की हो पूर्ण प्राप्ति

दिव्यसुधा
Last updated: July 3, 2025 3:42 pm
दिव्यसुधा
Share
कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु पवित्र नदी में स्नान कर अन्न, वस्त्र और दीपक का दान करते हुए
कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अन्न, वस्त्र और दीपक का दान करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
SHARE

हिंदू धर्म में हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी माना जाता है। अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है या धन की कमी है, तो शुक्रवार की रात मां लक्ष्मी की पूजा करना बहुत फलदायक होता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन की समस्याएं दूर होती हैं। रात में साफ जगह पर लाल कपड़ा बिछाकर श्री यंत्र पूजा करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें और गाय को गुड़ खिलाएं। ये उपाय धन वृद्धि में मदद करते हैं।

इस मंत्र का करें जप

शुक्रवार की सुबह स्नान करके मां लक्ष्मी की पूजा करें। शाम को भी स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें। एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। फिर उन्हें रोली, फूल, अक्षत और श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और “ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमो नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह जाप मन में श्रद्धा और भक्ति से करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में धन, सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है। इस विधि को नियमित रूप से करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

कौड़ी से करें ये उपाय

रात में पांच कौड़ी लें और लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। अगली सुबह इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी या धन रखने वाली जगह में रख दें। माना जाता है कि इस उपाय से घर की दरिद्रता दूर हो जाएगी और मां लक्ष्मी का वास होगा।

चावल से भी करें उपाय

शुक्रवार की रात एक मुट्ठी चावल लेकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर के किसी कोने में छिपा दें। इससे घर में बरकत आती है और धन के नए स्रोत खुलते हैं।

श्री यंत्र की पूजा

शुक्रवार के दिन श्रीयंत्र की पूजा बेहद फलदायक मानी जाती है। इसे स्थापित कर विधि-विधान से पूजा करें। रोजाना पूजा करने से आर्थिक उन्नति होती है।

TAGGED:maa laxmishukravar ke upayसनातन धर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गुप्त नवरात्रि और मासिक दुर्गाष्टमी का शुभ संयोग ऐसे करें 10 महाविद्याओं को प्रसन्न और पाएं शक्ति व सिद्धि
Next Article दिव्यसुधा मैगज़ीन जुलाई अंक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करते भक्त, सिंदूर और लड्डू के साथ बजरंगबली की आराधना
अन्य

मंगलवार और शनिवार क्यों हैं हनुमान पूजा के लिए श्रेष्ठ

By दिव्यसुधा
featuredराशिफल

आज का राशिफल: 23 अगस्त 2025

By दिव्यसुधा
व्रत और त्योहार

आषाढ़ पूर्णिमा 2025: जानें स्नान-दान, शुभ मुहूर्त और महत्त्व

By दिव्यसुधा
छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य देते श्रद्धालु
व्रत और त्योहार

छठ पूजा में सूर्य देव के इन 4 मंत्रों का जरूर करें पाठ, पूरी होगी हर कामना

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?