Sunday, 15 Mar 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > अन्य > रविवार के दिन करें उपाय, दूर होंगी धन से जुड़ी सभी समस्याएं
अन्य

रविवार के दिन करें उपाय, दूर होंगी धन से जुड़ी सभी समस्याएं

दिव्यसुधा
Last updated: June 21, 2025 3:45 pm
दिव्यसुधा
Share
SHARE

हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन किसी न किसी देवता या ग्रह को समर्पित होता है। रविवार का दिन सूर्य देव को माना जाता है, जो ग्रहों के राजा हैं और ऊर्जा, आत्मा, मान-सम्मान और प्रसिद्धि के कारक माने जाते हैं। इस दिन सूर्य देव की पूजा का खास महत्व होता है। अगर रविवार को व्रत रखा जाए, सूर्य देव की पूजा की जाए और दान-पुण्य किया जाए, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को अच्छे फल मिलने लगते हैं। रविवार का दिन सूर्यदेव की पूजा के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्य को जल अर्पित करने से कुंडली के ग्रह मजबूत होते हैं और विशेष पुण्य मिलता है। कुछ खास उपाय करने से जीवन में सुख-शांति, सेहत और मान-सम्मान बढ़ता है।
तो आइए जानते हैं रविवार के प्रभावी उपाय।

रविवार के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करने का महत्व

रविवार के दिन प्रातः काल सूर्य देव को जल अर्पित करना बहुत पुण्यदायक माना जाता है। इस दिन सुबह तांबे के लोटे में जल, अक्षत चावल और लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। जल चढ़ाते समय “ऊं सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें। साथ ही, लाल कनेर के फूल और चंदन से सूर्य देव की पूजा करना शुभ होता है। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सम्मान मिलता है।

मस्तक पर लगाएं लाल रंग का चंदन

रविवार को दिन की शुरुआत सूर्य देव को जल चढ़ाकर करना शुभ माना जाता है। यदि किसी जरूरी काम से बाहर जाना हो तो माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं और लाल रंग के कपड़े पहनें। ऐसा करना शुभ फल देता है और सफलता की संभावना बढ़ती है।

रविवार के दिन दान करने का महत्व

हिंदू धर्म में दान का बहुत महत्व होता है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, उन्हें रविवार के दिन सूर्य से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए। जैसे तांबे का बर्तन, लाल या पीले कपड़े, गेहूं, गुड़, माणिक्य रत्न या लाल चंदन। ऐसा करने से सूर्य मजबूत होते हैं, दोष दूर होते हैं और धन व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

घर में सुख-समृद्धि, धन और मान-सम्मान के लिए रविवार की शाम को घर के पास पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शुभ फल मिलते हैं।

सूर्य मंत्र का जाप

रविवार के दिन सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना बहुत लाभकारी होता है। इससे कुंडली में मौजूद सूर्य से जुड़े ग्रह दोष कम होते हैं और आत्मविश्वास, सेहत व मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है। आप “ॐ सूर्याय नमः” या “ॐ घृणिः सूर्य आदित्याय नमः” जैसे मंत्रों का जाप कर सकते हैं। रोज़ाना कम से कम 11 या 21 बार जाप करना शुभ होता है।

रविवार को गेहूं और गुड़ का दान

गुड़ और गेहूं सूर्य से जुड़ी चीजें मानी जाती हैं। रविवार के दिन इनका दान करने से कुंडली में सूर्य के दोष कम होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

TAGGED:ravivar ke uapyसनातन धर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: जानिए योग की शुरुआत, इतिहास और आज की ज़रूरत क्यों बना ये प्राचीन अभ्यास!
Next Article एक पौराणिक कथा – जब भगवान जगन्नाथ ने धारण किया गजानन वेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

अयोध्या राम कथा म्यूजियम में 233 वर्ष पुरानी वाल्मीकि रामायण संस्कृत पांडुलिपि
अन्य

अयोध्या को मिली 233 वर्ष पुरानी वाल्मीकि रामायण पांडुलिपि

By दिव्यसुधा
शास्त्रों के अनुसार रात के समय महिलाओं को किन कार्यों से बचना चाहिए
अन्य

रात के समय महिलाओं को किन कार्यों से बचना चाहिए – शास्त्रीय नियम

By दिव्यसुधा
पुणे के प्रसिद्ध डगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में सोने के आभूषणों से सजी भगवान गणेश की भव्य मूर्ति
मंदिर

एक ऐसा मंदिर जहाँ सभी भक्तों की मनोकामनाएँ होती हैं पूरी- दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर

By दिव्यसुधा
व्रत और त्योहार

चातुर्मास के शुभ अवसर पर करें ये 5 दान, मिलेगी विष्णु कृपा और सुख-समृद्धि

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?