Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > सनातन धर्म > गुरुवार को भूलकर भी न करें ये 7 काम, नहीं तो हो सकते हैं कंगाल
सनातन धर्म

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये 7 काम, नहीं तो हो सकते हैं कंगाल

दिव्यसुधा
Last updated: May 21, 2025 12:09 pm
दिव्यसुधा
Share
गुरुवार को भूलकर भी न करें ये 7 काम, नहीं तो हो सकते हैं आर्थिक रूप से कमजोर
SHARE

Written by : Ekta Mishra

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। भगवान विष्णु सृष्टि के पालनकर्ता हैं और उनके आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। बृहस्पति ग्रह ज्ञान, धर्म और संतान से जुड़े माने जाते हैं। इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ ही महिलाओं को कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए। अगर महिलाएं इन नियमों का पालन नहीं करतीं, तो घर में धन और शांति की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं गुरुवार को क्या सावधानियां रखनी चाहिए।

गुरुवार को न धोएं बाल

गुरुवार के दिन महिलाओं और पुरुषों दोनों को बाल नहीं धोने चाहिए और न ही बाल कटवाने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से संतान सुख में रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए इस दिन इन कामों से बचना शुभ माना गया है।

गुरुवार के दिन घर में पोछा न लगाएं

गुरुवार को घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के ईशान कोण पर असर पड़ता है। इसका प्रभाव खासकर घर के छोटे बच्चों पर हो सकता है। साथ ही इस दिन जाले साफ करना भी सही नहीं माना जाता।

गुरुवार को कपड़े नहीं धोने चाहिए

महिलाओं को गुरुवार के दिन कपड़े नहीं धोने चाहिए। अगर वे धोती हैं तो गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर हो सकती है। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी नाराज होती हैं। इसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है और आर्थिक परेशानियां भी हो सकती हैं। इसलिए गुरुवार को कपड़े धोने से बचना चाहिए ताकि परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहे।

न पहनें इस रंग के कपड़े

गुरुवार को काले और नीले कपड़े नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि इससे भगवान विष्णु नाराज होते हैं। इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। पीले कपड़े पहनने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और आपकी कुंडली पर अच्छा असर पड़ता है।

गुरुवार को न करें इस चीजों की खरीदारी

गुरुवार के दिन पूजा के सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। साथ ही आंखों से जुड़े सामान और धारदार चीजें जैसे चाकू, कैंची आदि भी नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है और आपकी कुंडली पर बुरा असर पड़ता है। इससे करियर में समस्याएं आ सकती हैं इसलिए गुरुवार को इन चीजों की खरीदारी से बचना चाहिए ताकि जीवन में मुश्किलें न आएं।

गुरुवार के दिन न करें इन लोगों का अपमान

गुरुवार को पिता, देवता और गुरुजनों का अपमान या उपहास नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गुरु ग्रह कमजोर हो जाता है, जिससे करियर और धन में समस्याएं आ सकती हैं। खासकर महिलाओं को ध्यान रखना चाहिए कि इस दिन घर आने वाले किसी भी मेहमान को खाली हाथ न भेजें। इससे घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।

गुरुवार को न करें इन चीजों का सेवन

गुरुवार को केले और मूंग की दाल नहीं खानी चाहिए। केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए केले का सेवन मना है। मूंग की दाल खाने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन इस दिन चने की दाल खाना और दान करना दोनों ही शुभ माना जाता है। इससे धन लाभ और सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

नोट : लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से विद्वानों से की गयी बातचीत पर आधारित हैं। दिव्यसुधा इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेती है। किसी भी तरह के उपाय आजमाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य की सलाह जरूर ले लें।

TAGGED:humare bhgwanvart tyoharसनातन धर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बुधवार को भूलकर भी न करें ये काम वरना भुगतना होगा अंजाम बुधवार को भूलकर भी न करें ये काम वरना भुगतना होगा अंजाम
Next Article आरती कुंज बिहारी की
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

व्रत और त्योहार

करवा चौथ 2025: 9 या 10 अक्टूबर? जानें सही तारीख और महत्व

By दिव्यसुधा
व्रत और त्योहार

गुरु पूर्णिमा कल जानिए तिथि, महत्व और पूजा का शुभ मुहूर्त

By दिव्यसुधा
कच्छप अवतार
व्रत और त्योहार

भगवान विष्णु के कच्छप अवतार का पावन पर्व, जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व

By दिव्यसुधा
अन्य

आज है महाप्रभु जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, जानिए क्या है दैत्यपतियों से जुड़ा रहस्य

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?