28 नवंबर 2025, शुक्रवार को न्याय के देवता और दण्डाधिकारी कहे जाने वाले शनिदेव मीन राशि में वक्री से मार्गी हो रहे हैं। शनि जब वक्री रहते हैं तो वे व्यक्ति को रुककर अपने कर्मों का मूल्यांकन करने पर मजबूर करते हैं। देरी, तनाव और मानसिक दबाव इसी अवधि का परिणाम होते हैं। लेकिन जैसे ही शनि सीधी चाल चलते हैं, जीवन की रुकावटें हटने लगती हैं और व्यक्ति अपने प्रयासों के सही फल की ओर बढ़ता है। शनि का यह परिवर्तन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। जानें आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा—
मेष राशि : खर्च बढ़ेंगे, तनाव बढ़ सकता है
शनि के मार्गी होते ही मेष जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी दिखेगी। नींद कम होना और मानसिक तनाव बढ़ना संभव है। व्यापारियों को नए कार्य की शुरुआत करनी पड़ सकती है, जिसमें बड़ा निवेश करना होगा। रिश्तों में दूरी न आए, इस पर विशेष ध्यान दें।
उपाय: शनिवार को काली उड़द, सरसों का तेल दान करें और हनुमान चालीसा का 21 बार पाठ करें।
वृषभ राशि : करियर में लाभ, आर्थिक स्थिति मजबूत
शनि का मार्गी होना वृषभ राशि के लिए बेहद शुभ रहेगा। करियर और व्यवसाय में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा। प्रमोशन या नए अनुबंध के योग। हड्डियों संबंधी तकलीफें उभर सकती हैं।
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल और नीला वस्त्र चढ़ाएं।
मिथुन राशि : मिश्रित समय, बुजुर्गों की सेहत का ध्यान
यह समय सेहत के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत प्रभावित हो सकती है। नौकरी में तनाव रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी।
उपाय: शमी के पेड़ को जल दें और शनिवार को मछलियों को आटा खिलाएं।
कर्क राशि : रिश्तों में सुधार, धन लाभ के योग
शनि का मार्गी होना रिश्तों को मजबूत करेगा। विदेश से जुड़े व्यापार में अनुबंध के योग। मान-सम्मान में वृद्धि, गुरु समान लोगों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिव साधना करें और शनिवार को नीला वस्त्र अर्पित करें।
सिंह राशि : स्वास्थ्य चुनौतियां और संबंधों में मतभेद
पुराने रोग बढ़ सकते हैं। बिजनेस पार्टनर या जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी।
उपाय: पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कन्या राशि : भाग्य का साथ, विवाह के योग
कन्या राशि के लिए यह समय सबसे शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए पार्टनरशिप और विवाह के योग प्रबल। सेहत बेहतर रहेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।
तुला राशि : खर्च बढ़ेंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें
तुला राशि के जातकों को पेट संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। कानूनी मामलों में समझदारी जरूरी।
उपाय: शनिवार को लोहे का दान करें।
वृश्चिक राशि : गुडलक की एंट्री, संतान से सुख
राजनीति, प्रशासन या सत्ता से जुड़े लोगों की ताकत बढ़ेगी। संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक लाभ के मजबूत योग।
उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
धनु राशि : तनाव बढ़ेगा, घर-परिवार में मतभेद
जमीन-भवन से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं। माता से तकरार संभव। धन का उपयोग सावधानी से करें।
उपाय: प्रत्येक शनिवार तेल चढ़ाएं।
मकर राशि: आय के नए स्रोत, सर्वांगीण लाभ
मकर राशि के लिए शनि सीधे शुभ फल देंगे। आय बढ़ेगी, व्यापार में बड़ा लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: वृद्ध लोगों की सेवा करें।
कुंभ राशि : सावधान रहना होगा, सेहत पर ध्यान
करियर में रुकावटें, आंखों और ब्लड प्रेशर की समस्या संभव। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय: ज्योतिष सलाह से नीलम धारण करें तथा शनिवार व्रत रखें।
मीन राशि : शुभ समय की शुरुआत, सफलता के अवसर
शनि के मार्गी होने से मीन राशि के अटके कार्य पूरे होंगे। करियर में उन्नति, परिवार में प्रेम और धन के अवसर बढ़ेंगे।
उपाय: प्रतिदिन ध्यान करें और गायत्री मंत्र जपें।