हिंदू पंचांग के अनुसार, 7 नवंबर दिन शुक्रवार का दिन अत्यंत शुभ माना जा रहा है। यह दिन न केवल माता लक्ष्मी को समर्पित है, बल्कि इस बार शुक्रवार को बनने जा रहे मालव्य राजयोग, वसुमान योग और गौरी योग के संयोग से यह दिन कई राशियों के जातकों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है।
शुक्रवार का शुभ संयोग
कल मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि होगी और दिन भर चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में रहेगा। वृषभ में उच्च का चंद्रमा स्थित रहेगा जिससे गौरी योग बन रहा है। वहीं, चंद्रमा से तीसरे भाव में गुरु और छठे भाव में शुक्र एवं सूर्य की स्थिति वसुमान योग बना रही है। इसके साथ ही शुक्र के मालव्य योग में होने से मालव्य राजयोग भी बन रहा है। इन शुभ योगों के साथ रोहिणी नक्षत्र में परिध योग का संयोग बनना इस दिन को और भी शक्तिशाली बना रहा है। यह सारे योग विशेष रूप से मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मीन राशि वालों के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे।
मिथुन राशि: मिलेगा भाग्य का साथ और परिवार का सहयोग
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन संतुलित और अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख बढ़ेगा और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी मेहनत का फल आज आपको निश्चित रूप से मिलेगा। आर्थिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और साथी के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा।
शुक्रवार उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और दिन शुभ रहेगा।
कन्या राशि: मेहनत का फल मिलेगा, सफलता के द्वार खुलेंगे
कन्या राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सफलता का संदेश लेकर आएगा। आप शिक्षा, प्रतियोगिता और बौद्धिक कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। नौकरी में पदोन्नति या वेतन वृद्धि का योग बन सकता है। बिजनेस में रुका हुआ धन मिल सकता है। आपकी योजनाएं आज साकार होने के संकेत दे रही हैं। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा और प्रियजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
शुक्रवार उपाय: देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और श्रीसूक्त का पाठ करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लक्ष्मी कृपा बनी रहेगी।
तुला राशि: मिलेगा धनलाभ और प्रेम का आशीर्वाद
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। वाणिज्य, कला, सौंदर्य और मनोरंजन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। पुराने निवेश से लाभ होगा और किसी परिचित या मित्र से अचानक आर्थिक सहायता मिल सकती है। लव लाइफ में प्रेम और सौहार्द का वातावरण रहेगा। आप अपने साथी के साथ समय बिताने का प्लान बना सकते हैं।
शुक्रवार उपाय: घी के दीपक में लौंग डालकर आरती करें और तुलसी चालीसा का पाठ करें। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
धनु राशि: करियर में उन्नति और आर्थिक लाभ के योग
धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन भाग्यवृद्धि का प्रतीक होगा। करियर में नई उपलब्धि मिल सकती है। जो लोग नई नौकरी या प्रमोशन के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी यह दिन लाभदायक रहेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी और अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मन में शांति का अनुभव होगा।
शुक्रवार उपाय: देवी लक्ष्मी को लौंग युक्त पान अर्पित करें। यह उपाय धन वृद्धि और सफलता दिलाने में सहायक है।
मीन राशि: सफलता और सुख का संगम
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अत्यंत अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे और पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक स्तर पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। धार्मिक यात्रा या किसी पूजात्मक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
शुक्रवार उपाय: शाम को कपूर जलाकर मां लक्ष्मी की आरती करें और ‘ओम ह्रीं श्रीं लक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।