Monday, 23 Mar 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > अन्य > 6 साल बाद आज से शुरू कैलाश मानसरोवर यात्रा, जानिए जरूरी डिटेल
अन्य

6 साल बाद आज से शुरू कैलाश मानसरोवर यात्रा, जानिए जरूरी डिटेल

दिव्यसुधा
Last updated: July 1, 2025 11:19 am
दिव्यसुधा
Share
SHARE

Kailash Mansarovar Yatra : करीब 6 साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून से एक बार फिर शुरू हो गई है। पहले कोविड महामारी और फिर गलवान घाटी पर भारत-चीन के बीच संघर्ष के चलते ये यात्रा बंद कर दी गई थी. ये यात्रा चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में मौजूद कैलाश मानसरोवर की यात्रा है।

ऐसा माना जाता है कि मानसरोवर ब्रह्मा के मन से बना है और यहीं से सरयू, सतलुज, सिंधु और ब्रह्मपुत्र जैसी प्रमुख नदियां निकलती हैं। यह सरोवर लगभग 15,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक मीठे पानी की झील है, जिसका मुख्य स्रोत कैलाश है।

विदेश मंत्रालय कैलाश यात्रा का आयोजन हर साल जून से सितंबर के दौरान दो अलग-अलग रूट पर करता है। इसमें पहला रूट लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) से होकर गुजरता है और दूसरा रूट नाथू ला दर्रा (सिक्किम) से जाता है। इसमें यात्री को किसी एक रूट का चुनाव करना होता है। कैलाश मानसरोवर यात्रा अपने धार्मिक मूल्य और सांस्कृतिक महत्व के लिए जानी जाती है। भगवान शिव के निवास के रूप में हिंदुओं के लिए महत्वपूर्ण होने के नाते, यह जैन और बौद्धों के लिए भी धार्मिक महत्व रखता है।

कैलाश मानसरोवर के इच्छुक श्रद्धालु http://kmy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैलाश मानसरोवर की यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए कठिन यात्रा होती है। इसमें श्रद्धालु पहाड़ की परिक्रमा करते हैं जिसे कैलाश परिक्रमा कहा जाता है। इसे पूरा करने में लगभग तीन दिन लगते हैं और इसे भगवान शिव की शक्ति का सम्मान माना जाता है। इसका रास्ता अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि ऊंचाई और मौसम अक्सर तीर्थयात्रियों के लिए मुश्किलें पैदा कर देती है।

इसके बावजूद, श्रद्धालु अपनी आस्था और विश्वास के कारण इस यात्रा को पूरा करते हैं। कैलाश मानसरोवर सतत धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व का केंद्र है। यह न केवल आध्यात्मिक अनुभव का स्थल है, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य और हिमालय की भव्यता का भी अद्भुत उदाहरण है।

मार्ग 1

लिपुलेख पास (उत्तराखंड)
कुल बैचों की संख्या: 5
अवधि: लगभग 22 दिन
अनुमानित लागत प्रति व्यक्ति: 1.74 लाख रुपए

मार्ग 2

नाथु ला (सिक्किम)
बैचों की कुल संख्या: 10
अवधि: लगभग 21 दिन
प्रति व्यक्ति लागत: 2.83 लाख रुपए

योग्यता
-भारतीय पासपोर्ट हो जो कम से कम 6 महीने तक के लिए वैध हो।
-आयु चालू वर्ष की 01 जनवरी को कम से कम 18 और अधिक से अधिक 70 वर्ष होनी चाहिए।
-बॉडी मास इंडेक्स 25 या उससे कम होना चाहिए।
-शारीरिक रूप से स्वस्थ और चिकित्सा की दृष्टि से उपयुक्त होना चाहिए।
-विदेशी नागरिक आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

ऑनलाइन आवेदन के जरूरी दस्तावेज़

-पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन कॉपी।
-पासपोर्ट की स्कैन कॉपी।

चयन

-आवेदन के बाद निष्पक्ष कंप्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से ड्रा निकाला जाता है।
-अगर आपका चुनाव हुआ होगा तो आवेदकों को उनके रजिस्टर्ड ई-मेल आई डी या मोबाईल नंबर के जरिए सूचित किया जाएगा।

चयन के बाद महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज

चुने गए यात्रियों को यात्रा के लिए दिल्ली आते समय भी कुछ दस्तावेज रखने होंगे।

-भारतीय पासपोर्ट।
-6 पासपोर्ट साइज फोटो।
-क्षतिपूर्ति बांड , 100 रुपए या स्थानीय स्तर पर लागू राशि के गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर तथा प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक द्वारा सत्यापित
-वचन पत्र, आपात में हेलिकॉप्टर द्वारा लाने के लिए।
-सहमति पत्र, चीनी क्षेत्र में हुई मृत्यु की स्थिति में पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के लिए।

TAGGED:kailash maan srovar yatramaan srovar yatra
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कब मनाई जाएगी आशा दशमी, किस देवी को है समर्पित, जानिए व्रत के नियम, महत्व और कथा
Next Article किस्मत के रहस्य खोलते जुलाई के लोग: जो दिखते हैं सामान्य पर होते हैं ‘असाधारण’
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

नारद पुराण
अन्य

नारद पुराण हिंदी में

By दिव्यसुधा
अन्य

Diverse Opinions That Ignite Conversations and Reshape Perceptions

By दिव्यसुधा
अन्य

Glimpse into the Spectacular Landscapes of World National Parks

By दिव्यसुधा
अन्य

जगन्नाथ रथ यात्रा कब से शुरू होगी? जानिए इस पावन यात्रा का महत्व

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?