Thursday, 7 May 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > व्रत और त्योहार > ज्येष्ठ माह की पहली संकष्टी चतुर्थी व्रत कब रखा जाएगा?
व्रत और त्योहार

ज्येष्ठ माह की पहली संकष्टी चतुर्थी व्रत कब रखा जाएगा?

दिव्यसुधा
Last updated: May 15, 2025 11:12 am
दिव्यसुधा
Share
ganesh chturthi
SHARE

Written by : Ekta Mishra

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को एकादंता संकष्टी चतुर्थी का व्रत मनाया जाता है। यह व्रत भगवान गणेश के ‘एकादंता’ रूप को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखने से जीवन में आने वाली परेशानियां और विघ्न दूर होते हैं। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। महिलाएं यह व्रत अपनी संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं, जबकि कुछ लोग संतान प्राप्ति की कामना से भी यह व्रत रखते हैं।

एकादंता संकष्टी चतुर्थी 2025 तिथि और समय

पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि की शुरुआत 16 मई को सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर होगी और इसका समापन 17 मई को सुबह 5 बजकर 13 मिनट पर होगा। चूंकि पूजा चंद्रमा के दर्शन के बाद की जाती है, इसलिए संकष्टी चतुर्थी का व्रत 16 मई, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन चंद्रोदय रात 10 बजकर 39 मिनट पर होगा, जो पूजा का सबसे शुभ समय माना जाता है।

व्रत और पूजन विधि

एकादंता संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह स्नान करके भगवान गणेश के सामने व्रत का संकल्प लें। पूजा की जगह को साफ करें और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर रखें। उन्हें गंगाजल या साफ पानी से स्नान कराएं, फिर लाल या पीले वस्त्र पहनाएं। चंदन, हल्दी और कुमकुम से उनका श्रृंगार करें। गणेश जी को दूर्वा घास और लाल या पीले फूल अर्पित करें। अंत में दीपक और धूप जलाकर गणेश जी की आरती करें।

पूजा के समय “ॐ गं गणपतये नमः” या “ॐ वक्रतुण्डाय हुं” मंत्र का जप करें। इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ संकष्टी व्रत की कथा सुनें। चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को जल अर्पित कर अर्घ्य दें और फिर व्रत का पारण करें। व्रत पूरा करने के बाद सात्विक भोजन करें। अंत में अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को दान करें। यह व्रत सुख, समृद्धि और विघ्नों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है।

एकादंता संकष्टी चतुर्थी का व्रत अगर श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाए, तो यह जीवन की सभी परेशानियों और बाधाओं को दूर करने में मदद करता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा मिलती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। भगवान गणेश का आशीर्वाद मिलने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

कैसे पड़ा गणेश जी का एकदन्त नाम

एक बार परशुराम जी, शिवजी से मिलने कैलाश पर्वत पहुंचे। उस समय गणेश जी द्वारपाल के रूप में खड़े थे और उन्होंने परशुराम जी को भीतर जाने से रोक दिया। इस पर परशुराम क्रोधित हो गए और उन्होंने अपने फरसे से गणेश जी पर वार कर दिया। यह फरसा स्वयं भगवान शिव का दिया हुआ था, इसलिए गणेश जी उसका अपमान नहीं कर सके और वार को झेल लिया। इससे उनका एक दांत टूट गया। तभी से उनका नाम “एकदन्त” पड़ा, जिसका अर्थ है – एक दांत वाला।

TAGGED:ganesh chturthiganesh jihumare bhgwanvart tyoharसनातन धर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article shree fal पूजा में नारियल का महत्व: क्यों माना जाता है त्रिदेवों का वास?
Next Article दीपक जलाने के शाम को दीपक जलाने के 5 जरूरी नियम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

mata shbari, ram aur laxman
अन्य

भक्ति की मिसाल शबरी: रामायण की वह स्त्री जिसने प्रेम से प्रभु को पाया

By दिव्यसुधा
आरती/मंत्र

प्रत्येक दिन करें श्री दुर्गा चालीसा का पाठ, सब दुख दूर करेंगी जगदम्बा भवानी

By दिव्यसुधा
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा करते श्रद्धालु, पीले वस्त्र और पीले फूलों से सजी पूजा
व्रत और त्योहार

वसंत पंचमी: पीला वस्त्र क्यों पहना जाता है?

By दिव्यसुधा
व्रत और त्योहार

करवा चौथ 2025: 9 या 10 अक्टूबर? जानें सही तारीख और महत्व

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?