Wednesday, 15 Apr 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > व्रत और त्योहार > वैशाख पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और दान का महत्व
व्रत और त्योहार

वैशाख पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और दान का महत्व

दिव्यसुधा
Last updated: May 11, 2025 5:09 pm
दिव्यसुधा
Share
वैशाख पूर्णिमा 2025: जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और दान का महत्व
वैशाख मास की पूर्णिमा बेहद शुभ तिथि है. मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है। इस दिन लोग सत्यनारायण व्रत रखते और विभिन्न प्रकार के पूजा अनुष्ठान करते हैं।
SHARE

Written By : Ekta Mishra

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीना दान और पुण्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस माह की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है और इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने महात्मा बुद्ध के रूप में अवतार लिया था। बौद्ध धर्म के अनुयायी इस दिन को एक पवित्र पर्व के रूप में मनाते हैं। यह दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और भगवान विष्णु की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं। कहा जाता है कि इस तिथि पर सच्चे भाव से पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है।

कब मनाई जाएगी वैशाख पूर्णिमा

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा 11 मई को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और 12 मई को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, इसलिए वैशाख पूर्णिमा इस बार 12 मई को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगा और उसी समय चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है।

क्या है वैशाख पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

वैशाख पूर्णिमा के दिन दान और स्नान करने से अक्षय पुण्य मिलता है। माना जाता है कि वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और उन्हें बुद्धत्व की प्राप्ति भी इसी दिन हुई थी। इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही व्रत रखकर चंद्रमा की पूजा करने से कुंडली का चंद्र दोष भी दूर होता है।

वैशाख पूर्णिमा की पूजा विधि

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके साफ पीले कपड़े पहनें। फिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में फल, फूल, अक्षत, चंदन और मिठाई अर्पित करें। व्रत का संकल्प लें और आरती करें। ब्राह्मण को भोजन कराएं और दक्षिणा दें। जरूरतमंदों को दान दें। रात को चंद्रमा की पूजा करें और उन्हें जल अर्पित करें।

वैशाख पूर्णिमा के दिन क्या दान करना चाहिए

वैशाख पूर्णिमा के दिन जल पात्र, कुल्हड़, पंखा, चप्पल, छाता, घी, फल, चीनी, चावल और नमक जैसे चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से मन को शांति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन दान करने से भगवान विष्णु और यमराज दोनों का आशीर्वाद मिलता है, जिससे अकाल मृत्यु का डर दूर होता है।

TAGGED:humare bhgwanvart tyoharसनातन धर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article छिन्नमस्ता जयंती प्रचंड चंडिका की कृपा पाने का अवसर, छिन्नमस्ता जयंती 2025 में बन रहे शुभ संयोग
Next Article कच्छप अवतार भगवान विष्णु के कच्छप अवतार का पावन पर्व, जानें तिथि, पूजा विधि और महत्व
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

माघी पूर्णिमा 2026 पर संगम तट पर पुण्य स्नान करते श्रद्धालु
व्रत और त्योहार

माघी पूर्णिमा 2026: पुण्य, स्नान और साधना का पावन अवसर

By Ekta Mishra
भगवान सत्यनारायण की व्रत कथा, द्वितीय – अध्याय
व्रत और त्योहार

श्री सत्यनारायण व्रत कथा, तृतीय – अध्याय

By दिव्यसुधा
tanot mata mandir
मंदिर

राजस्थान का चमत्कारी मंदिर: जहां 450 बम गिरे, फिर भी एक न फटा – पाकिस्तान भी न कर सका नुकसान

By दिव्यसुधा
बरसाना में लट्ठमार होली के दौरान महिलाएं लाठियों से हुरियारों पर प्रहार करती हुईं, रंग और गुलाल से सजा ब्रज क्षेत्र
व्रत और त्योहार

ब्रज की लट्ठमार होली: प्रेम और लीला का अद्भुत उत्सव

By Ekta Mishra
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?