Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > सनातन धर्म > मंदिर > 35 साल से इस मंदिर में अनवरत जल रही अखंड ज्योति
मंदिर

35 साल से इस मंदिर में अनवरत जल रही अखंड ज्योति

दिव्यसुधा
Last updated: March 23, 2025 9:29 am
दिव्यसुधा
Share
Shanidev Mandir
SHARE

प्रयागराज जिला मुख्यालय से तकरीबन 50 किलोमीटर दूर प्रतापगढ़ मार्ग पर शनिदेव का एक प्रसिद्ध मंदिर है। कहा जाता है कि यहां न्याय के देवता का दर्शन करने से व्यक्ति की हर इच्छा पूर्ण होती हैं और शनि के प्रकोप से भी उसे मुक्ति मिलती है। प्रदेश के पर्यटन नक्शे पर मौजूद इस मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए प्रदेश के कई जिलों से श्रद्धालु आते हैं। शनिवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

प्रयागराज से प्रतापगढ़ जाने वाले मार्ग पर विश्वनाथगंज बाजार के कुशफरा में स्थापित शनिधाम मंदिर की स्थापना सन् 1985 में प्रतापगढ़ जिले के कटरा मेदिनीगंज के जलालपुर ग्राम निवासी परमा महाराज ने कराई थी। बकुलाही नदी के किनारे इस मंदिर में स्थापित प्रतिमा काले रंग के पत्थर से निर्मित है यह मंदिर कुशफरा नामक स्थान प्रयागराज से जाने पर विश्वनाथगंज बाजार से पूरब दिशा में तकरीबन तीन किलोमीटर जाने पर पड़ता है।

मंदिर की स्थापना आज से 34 साल पहले सन् 1985 में सावन के महीने में परमा महाराज ने कराई थी। मंदिर के वर्तमान पुजारी व परमा महाराज के बेटे मंगलाचरण मिश्र के मुताबिक महाराज जी को स्वप्न में शनिदेव के दर्शन हुए और उन्हें अपने स्थान पर आने के लिए कहा। महाराज जी उक्त स्थान की तलाश करते हुए बकुलाही नदी के समीप एक टीले नुमा जंगल में पहुंचे तो सरपत की झाडिय़ों के बीच में शनिदेव की मूर्ति दबी हुई पाया। फिर उन्होंने वहां पर पूजा की और घर लौट गए। दो-तीन दिन बाद उन्हें दोबारा स्वप्न आया तो फिर उक्त स्थान पर गए और पूजा-पाठ करके अपने कार्यालय चले गए।

महराज जी उस समय सिंचाई विभाग में ठेेकेदार थे। जब उनके काम तेजी से बनने लगे तो अपने साथियों से शनिदेव की मूर्ति मिलने की चर्चा की। फिर वहां पर एक मंदिर बनाने का फैसला किया। गांव के लोगो और साथियों के सहयोग से मंदिर बनाया गया। मंदिर बनने के बाद यहां पर धीरे-धीरे श्रद्धालु आने लगे। और लोगो की मनोकामना पूरी होने लगी। सन् 1986 में उन्होंने शनि मंदिर में सरसों के तेल से अखंड ज्योति जलाई जो आज तक अनवरत जलती आ रही है।

वर्ष 2002 में कुशफरा का यह शनिदेव मंदिर प्रदेश के पर्यटन विभाग के नक्शे पर आया। बकुलाही नदी पर 1997 में पुल का निर्माण भी शुरू किया गया। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि मंदिर 85 बीघे के जंगल में दक्षिणी छोर पर स्थित है। यहां वर्ष 2000 से विश्व कल्याण हेतु अखंड सीताराम नाम जाप शुरू किया गया था जो 2020 तक चला था। हर साल यहां पर भंडारा होता है।

TAGGED:humare bhgwanmandirसनातन धर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article शिकारी देवी मंदिर खुले आसमान के नीचे विराजमान हैं शिकारी देवी मंदिर
Next Article papmochni ekadashi vart katha पापों से मुक्ति पाने के लिए करें पापमोचनी एकादशी व्रत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

अन्य

शनि देव का चमत्कारी मंत्र, जिसमें छिपा है श्री कृष्ण का नाम

By दिव्यसुधा
ram darbar
अन्य

राम नाम से बड़ा राम नाम की महिमा

By दिव्यसुधा
featuredवास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

पितृपक्ष में गर्भवती महिलाएं क्या न करें, बच्चे पर पड़ सकता है असर सावधानियाँ, परंपराएँ और वैज्ञानिक प्रभाव

By दिव्यसुधा
इंदिरा एकादशी 2025
व्रत और त्योहार

इंदिरा एकादशी 2025: शिवलिंग पूजन का रहस्य और विष्णु व्रत का महत्व

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?