Sunday, 22 Mar 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > व्रत और त्योहार > गंगा सप्तमी पर करें ये खास उपाय, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि की बरसात
व्रत और त्योहार

गंगा सप्तमी पर करें ये खास उपाय, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि की बरसात

दिव्यसुधा
Last updated: May 2, 2025 4:50 pm
दिव्यसुधा
Share
ganga saptmi
SHARE

हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का धरती पर प्रकट हुई थी । इसलिए यह दिन बेहद पवित्र माना जाता है। इस साल गंगा सप्तमी 3 मई को मनाई जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से उनके आशीर्वाद से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-शांति आती है। इसलिए इस शुभ दिन पर कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

गंगा सप्तमी का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि गंगा नदी में श्रद्धा से स्नान करने से सभी पाप दूर हो जाते हैं। शास्त्रों में गंगा को कलयुग का सबसे बड़ा तीर्थ बताया गया है। गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हिंदू धर्म में उन्हें मां का दर्जा दिया गया है, इसलिए उन्हें “गंगा मैया” कहा जाता है। गंगा सप्तमी के दिन मां गंगा के साथ-साथ सूर्य देव, भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा का भी खास महत्व होता है। इस दिन सच्चे मन से पूजा और स्नान करने से शुभ फल मिलते हैं और जीवन में शांति और समृद्धि आती है।

गंगा सप्तमी मुहूर्त

गंगा सप्तमी का पर्व वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह तिथि 3 मई 2025 को सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर शुरू हो रही है और इसका समापन 4 मई को सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर होगा। पंचांग के अनुसार, गंगा सप्तमी का व्रत और पूजन शनिवार, 3 मई को किया जाएगा। यह दिन मां गंगा की पूजा और स्नान के लिए बेहद शुभ माना जाता है।

इस दिन न करें ये काम

अगर आप चाहते हैं कि मां गंगा की कृपा आप पर बनी रहे, तो गंगा नदी को कभी गंदा न करें। इस पवित्र नदी में कूड़ा-कचरा डालना पाप माना गया है। गंगा सप्तमी के दिन नकारात्मक विचारों से दूर रहें और किसी जरूरतमंद या असहाय व्यक्ति का अपमान न करें। इस दिन अच्छे कर्म करें और अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों को भोजन, कपड़े या अन्य चीजें दान करें। ऐसा करने से मां गंगा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मां गंगा के मंत्र
मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आप गंगा सप्तमी के मौके पर देवी गंगा के इन दिव्य मंत्रों का जप कर सकते हैं –

गंगा पापं शशी तापं दैन्यं कल्पतरुस्तथा। पापं तापं च दैन्यं च हन्ति सज्जनसङ्गमः।।

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।

ॐ जय गंगे माता, मैया जय गंगे माता।

ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः

गंगा गंगेति यो ब्रूयात, योजनानां शतैरपि।

TAGGED:ganga saptmimaa gangasnatan dharm
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article kedar nath केदारनाथ धाम के कपाट खुले: जानिए पहले दिन कैसे होता है भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार
Next Article श्री सत्यनारायण व्रत कथा, चतुर्थ- अध्याय श्री सत्यनारायण व्रत कथा, चतुर्थ- अध्याय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

माघ शुक्ल प्रदोष व्रत 2026 में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते श्रद्धालु
व्रत और त्योहार

माघ शुक्ल प्रदोष व्रत 2026: जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By Ekta Mishra
व्रत और त्योहार

परिवर्तिनी एकादशी 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि, जानें व्रत का महत्व

By दिव्यसुधा
shiv ji
व्रत और त्योहार

25 या 26 अप्रैल 2025: कब है वैशाख मास का पहला प्रदोष व्रत

By दिव्यसुधा
सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती महिलाएं
व्रत और त्योहार

सौभाग्य सुंदरी तीज 2025: जानिए व्रत की तिथि, पूजा विधि, महत्व और लाभ

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?