Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > featured > आज का राशिफल: 28 जुलाई 2025
featuredराशिफल

आज का राशिफल: 28 जुलाई 2025

दिव्यसुधा
Last updated: July 27, 2025 2:44 pm
दिव्यसुधा
Share
राशिफल
SHARE

राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 28 जुलाई 2024, रविवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। वहीं मकर राशि के जातकों का आज के दिन आलस्य अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे।

मेष राशि

मेष राशि के जातक अपने व्यावहारिक कौशल और समझ से कोई अधूरा काम पूरा करने में कामयाब होंगे। बाहरी लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आप अपने पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता देंगे।संतान की किसी भी समस्या का समाधान आज करेंगे। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातक एक दूसरे के साथ तालमेल बनानेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज अपने किसी खास दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ खरीदारी पर जाएंगे। पुराने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आप के द्वारा बोले गए शब्दों से घर के बड़े-बुजुर्गों के मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को नई योजना बनाते समय सावधानी से सोचना होगा, अन्यथा भविष्य में नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का आज ध्यान किसी विशेष विषय पर अधिक रहेगा।आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों वाले लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे। जिससे आपको मानसिक शांति का अनुभव होगा। बाहरी लोगों के मामलों आपको दखल देने से बचना होगा। संपत्ति की खरीदी और बिक्री को लेकर फिलहाल, कोई योजना न बनाएं। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज कुछ समय अपनी रुचि से जुड़े कार्यों के लिए निकलना होगा। यदि आप ऐसा करेंगे तो आपको राहत महसूस होगी। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल आपके सहयोग से निकलेगा। पूर्व की नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें, अन्यथा किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं। संतान पक्ष की चल रही परेशानियों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज घर पर किसी तरह के बदलाव की योजना बना सकते हैं। समय के अनुसार अपने लाइफ स्टाइल को बदलना आपके लिए अति आवश्यक है। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में अनुशासित और सख्त होना दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को अपने कर्मचारियों की सलाह को भी महत्व देना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक आज घर में रिश्तेदारों की मौजूदगी से खुशी का माहौल बनाने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की किसी चिंता को दूर करेंगे, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। आज आप किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर अपना समय व्यतीत करेंगे। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़े, अन्यथा आपकी छवि धूमिल हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को कोई भी निर्णय लेने से पहले घर पर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज कोई विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। आज के दिन आपको अपना हुनर दिखाने का मौका प्राप्त होगा। अपना अधिकतर समय अपने आत्मनिरीक्षण और अपने व्यक्तित्व को निखारने में व्यतीत करेंगे। गुस्सा करने से बचें, अन्यथा आपका गुस्सा स्थिति को और खराब कर सकता है। संतान पक्ष की कुछ नकारात्मक बात पता लगने से मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी कोई पुरानी चिंता और तनाव दूर होने की संभावना है। भाइयों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। दिन आगे बढ़ने के साथ ही आज किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कुछ अनबन उत्पन्न हो सकती है। एक-दूसरे के विचारों को समझें और उनका सम्मान करें। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थान पर जाने से सुकून और शांति मिलेगी। व्यापार से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को किसी विशेष प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। आपकी वाणी और अभिनय शैली से लोग प्रभावित होंगे। सही समय पर सही काम न करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज आपके व्यवहार में धैर्य और नम्रता आना जरूरी है। परिवार की सभी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन आपकी खास लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन में जो भी सपने हैं, उन्हें साकार करने का अभी सही समय है। घर में अचानक किसी मेहमान का आगमन चिंता और नकारात्मकता का कारण बन सकता है। किसी भी प्रकार की यात्रा करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। पड़ोसियों से संबंध खराब करने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों को व्यवसाय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय अचानक लेने पड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सुखद और उचित सामंजस्य उत्पन्न होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए इस समय समझदारी से लिया गया कोई भी निर्णय भविष्य में लाभ दे सकता है। आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली आपको अपने काम में और गति प्रदान करेगी। युवा अपनी लापरवाही के कारण व्यावसायिक मामलों में धोखा खा सकते हैं। ज्यादा सोच विचार करने से आपके हाथ से सफलता छूट सकती हैं। बाहरी लोगों को अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में हस्तक्षेप न करने दें। दांपत्य जीवन में कुछ अनबन उत्पन्न हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को अवसरवादी होने और अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है। अपनी योग्यता के अनुसार सही परिणाम प्राप्त होंगे। आज के दिन अचानक से कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं। इस समय आपके लिए बजट बनाना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आप जिम्मेदारियों के बोझ तले दबे रहेंगे, जिसे ठीक से पूरा न कर पाने के कारण मन उदास भी रहेगा। व्यावसायिक मामलों में आपकी समझ और योग्यता आपको सफलता दिलाएगी।

TAGGED:aaj ka panchangaaj ka rashifalpanchangrashifal
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सूर्य और शुक्र का दुर्लभ संयोग 2025 – मकर, तुला और कुंभ राशि के लिए शुभ प्रभाव आज का पंचाग: 27 जुलाई 2025
Next Article नाग पंचमी 2025: धर्म, संस्कृति और प्रकृति के अद्भुत संगम का प्रतीक पर्व
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

panchang
पंचांग

4 जून 2025 पंचांग : जानिए महेश नवमी के दिन शुभ योग के साथ नक्षत्र, शुभ- अशुभ काल

By दिव्यसुधा
10 दिसंबर 2025 का राशिफल और दैनिक पंचांग – बुधादित्य योग, रवियोग और 12 राशियों का भविष्यफल
राशिफल

10 दिसंबर 2025 राशिफल: बुधवार का पंचांग, ग्रहयोग, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों का भविष्यफल

By दिव्यसुधा
10 दिसंबर 2025 का राशिफल और दैनिक पंचांग – बुधादित्य योग, रवियोग और 12 राशियों का भविष्यफल
राशिफल

18 नवंबर 2025 राशिफल: त्रिग्रही योग से 12 राशियों का करियर भविष्यफल

By दिव्यसुधा
सूर्य और शुक्र का दुर्लभ संयोग 2025 – मकर, तुला और कुंभ राशि के लिए शुभ प्रभाव
featuredपंचांग

आज का पंचाग: 19 अगस्त 2025

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?