Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > व्रत और त्योहार > शाम को दीपक जलाने के 5 जरूरी नियम
व्रत और त्योहार

शाम को दीपक जलाने के 5 जरूरी नियम

दिव्यसुधा
Last updated: May 16, 2025 1:33 pm
दिव्यसुधा
Share
दीपक जलाने के
SHARE

शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। लेकिन दीपक जलाते समय कुछ नियमों का पालन जरूरी है, जैसे दीपक की दिशा सही हो, स्थान साफ हो और श्रद्धा से दीपक जलाया जाए। तभी इसका पूरा लाभ मिलता है। माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए कई लोग शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाते हैं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और लक्ष्मी जी की कृपा मिलती है, जिससे कि जीवन से आर्थिक तंगी दूर होती है। लेकिन दीपक जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है, वरना इसका पूरा फल नहीं मिलता।

शाम को मुख्य द्वार पर कब जलाना चाहिए दीपक

प्रदोष काल में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। यह समय सूर्यास्त से लगभग 30 मिनट पहले से लेकर 30 मिनट बाद तक का होता है। इस समय घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से शुभ फल मिलते हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

शाम को किस दिशा में जलाएं दीपक

दीपक जलाते समय उसकी दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक पूर्व या उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। अगर आप दीपक पितरों के लिए जला रहे हैं तो उसे दक्षिण दिशा में रखें। दक्षिण दिशा पितरों की मानी जाती है, जबकि लक्ष्मी माता के लिए दीपक हमेशा उत्तर दिशा में ही जलाना चाहिए। सही दिशा में दीपक रखने से शुभ फल और देवी-देवताओं की कृपा मिलती है।

दीपक के आसपास न रखें जूते-चप्पल

शाम के समय अगर आप घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं, तो यह ध्यान रखना जरूरी है कि दरवाजे के पास जूते-चप्पल न रखे हों। बहुत से लोग जूते-चप्पल दरवाजे के पास ही उतारते हैं, लेकिन उस स्थान पर दीपक रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से दीपक का प्रभाव कम हो जाता है और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती। इसलिए दीपक को हमेशा साफ-सुथरी और पवित्र जगह पर ही जलाना चाहिए।

दीपक को जलाने से पहले हर दिन साफ करें

शाम के समय दीपक जलाने से पहले उसे अच्छी तरह साफ करना बहुत जरूरी होता है। आप चाहे मिट्टी का दीया जलाएं या फिर पीतल या तांबे का, उस पर जमी धूल या कालिख को जरूर हटा दें। यदि दीपक पर ज्यादा कालिख जम गई हो तो उसे बदल देना चाहिए या फिर अच्छे से साफ करके ही प्रयोग में लाना चाहिए। स्वच्छ दीपक में जलाया गया दीप, सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

शाम को दीपक जलाने के बाद कुछ देर न बंद करें दरवाजा

अगर आप शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाते हैं, तो दीपक जलाने के तुरंत बाद दरवाजा बंद नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दीपक जलाने के बाद कुछ समय तक दरवाजा खुला रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। अगर आप दीपक जलाकर तुरंत दरवाजा बंद कर देंगे, तो शुभ ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी। इसलिए थोड़ी देर दरवाजा खुला रखना शुभ और लाभदायक होता है।

TAGGED:humare bhgwanसनातन धर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ganesh chturthi ज्येष्ठ माह की पहली संकष्टी चतुर्थी व्रत कब रखा जाएगा?
Next Article bhgwan ram भगवान राम को किसने दिया उनका नाम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

featuredग्रह-नक्षत्र

पितृपक्ष और डबल ग्रहण: गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानी का समय

By दिव्यसुधा
व्रत और त्योहार

धूमावती जयंती 2025 : जब देवी पार्वती बनीं धूमावती: शिव को निगलने से बना उनका विधवा रूप, जानें रहस्यमयी कथा

By दिव्यसुधा
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की आरती करते श्रद्धालु, जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
आरती/मंत्र

गणेश चतुर्थी 2025 : भगवान गणेश की आरती से करें पूजा का समापन, मिलेगा पूर्ण फल

By दिव्यसुधा
mata rani
व्रत और त्योहार

नवरात्रि विशेष… कब से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि, इस बार 8 दिन क्यों, जानें शुभ योग

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?