Sunday, 22 Mar 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा > रसोई घर में लगाकर देखें यह एक तस्वीर, घर में सौभाग्य और धन आएगा
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

रसोई घर में लगाकर देखें यह एक तस्वीर, घर में सौभाग्य और धन आएगा

दिव्यसुधा
Last updated: May 31, 2025 11:03 am
दिव्यसुधा
Share
SHARE

ज्योतिष की तरह ही वास्तु का भी जीवन में विशेष महत्व होता है। कहते है जिसके घर का हर कोना वास्तु के नियमों का ध्यान रखकर बनाया गया हो उस घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। इससे कोई वास्तु दोष कभी पैदा नहीं होता। लेकिन क्या आपको पता है कि रसोईघर में किस देवी-देवता की तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार, अगर आप एक तस्वीर अपने रसोई घर में लगा लें तो इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है और घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

माना जाता है घर के रसोईघर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाना शुभ होता है। यदि आप रसोई घर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाते हैं तो इससे आसपास का माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है। साथ ही, घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

अन्न की कमी नहीं होती घर में

ऐसा माना जाता है कि रसोई में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगाने से अन्न का भंडार भरा रहता है इसके साथ ही कभी भी रसोईघर में भोजन की कमी नहीं रहती है और भोजन शुद्ध बना रहता है। परिवार पर मां की कृपा बनी रहती है। इससे घर का माहौल खुशहाल रहता है यदि आप किचन में मां अन्नपूर्णा की फोटो लगाते हैं तो परिवार के सभी का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।

घर में सौभाग्य और धन-दौलत का होता है आगमन

वास्तुशास्त्र के अनुसार, यदि आप रसोई घर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर सही साफ स्थान और दिशा में लगते है, तो इससे घर में कभी धन, अन्न और सुख-शांति की कमी नहीं होती। माना जाता है कि मां अन्नपूर्णा की तस्वीर से रसोई में सकारात्मक ऊर्जा आती है और भोजन बनाते समय मन शांत रहता है। इस तस्वीर को लगाने से घर में धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है और परिवार के सदस्यों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। लेकिन ध्यान रहे कि तस्वीर ऐसी जगह पर न लगाएं जहां गंदगी या धूल-मिट्टी हो, वरना अशुभ फल मिल सकते हैं। रसोई और तस्वीर वाली जगह हमेशा साफ-सुथरी रखें, ताकि मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहे।

किस दिशा में लगाएं मां अन्नपूर्णा की तस्वीर

  • वास्तुशास्त्र के अनुसार, रसोई घर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर उत्तर या पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। तस्वीर इस तरह लगाएं कि जब आप खाना बना रहे हों, तो मां का मुख आपकी ओर हो। ऐसा करने से रसोई में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और भोजन भी सात्विक व पवित्र होता है।
  • भोजन बनाने के बाद मां को भोग अवश्य लगाएं। इससे उनका आशीर्वाद घर के सभी सदस्यों पर बना रहता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • आप चाहें तो मां अन्नपूर्णा के साथ-साथ फल और अन्न से जुड़ी तस्वीरें भी रसोई में लगा सकते हैं। इससे घर में हमेशा अन्न का भंडार भरा रहता है और कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।
TAGGED:maa annapurnarasoyi gharrasoyighar ka vastu shastravastushraसनातन धर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article sahnidev शनिदेव महा मंत्र का अर्थ और उसके लाभ
Next Article mantra jap जानिए , कितने प्रकार के होते हैं मंत्र और जाप करने का सही तरीका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

सूर्य और शुक्र का दुर्लभ संयोग 2025 – मकर, तुला और कुंभ राशि के लिए शुभ प्रभाव
featuredपंचांग

आज का पंचाग: 20 जुलाई 2025

By दिव्यसुधा
होली से पहले घर की सफाई करते हुए लोग और सूखे पौधे, टूटा शीशा व खराब सामान हटाते हुए दृश्य
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

होली 2026 से पहले घर से हटाएं ये 5 चीजें, दूर होगी नकारात्मकता और बढ़ेगी सुख-समृद्धि

By Ekta Mishra
जयपुर की शील की डूंगरी स्थित शीतला माता मंदिर में शीतला अष्टमी पर दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
मंदिर

शील की डूंगरी शीतला माता मंदिर: आस्था, परंपरा और भक्ति का पवित्र धाम

By Ekta Mishra
हनुमान जी की अष्ट सिद्धियां और राम भक्ति का दिव्य स्वरूप
अन्य

हनुमान जी की अष्ट सिद्धियां: राम भक्ति से प्राप्त दिव्य शक्तियों का रहस्य

By Ekta Mishra
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?