Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > सनातन धर्म > मंदिर > पाषाण देवी मंदिर नैनीताल: नौ पिंडियां, अभिमंत्रित जल और चमत्कार
मंदिर

पाषाण देवी मंदिर नैनीताल: नौ पिंडियां, अभिमंत्रित जल और चमत्कार

दिव्यसुधा
Last updated: January 20, 2026 2:57 pm
दिव्यसुधा
Share
पाषाण देवी मंदिर नैनीताल में प्राकृतिक रूप से प्रकट हुई मां की नौ पिंडियां
नैनीताल के पाषाण देवी मंदिर में मां भगवती की नौ पिंडियों का दिव्य दर्शन
SHARE

उत्तराखंड को “देवभूमि” कहा जाता है और यह नाम किसी भी तरह अतिशयोक्ति नहीं है। यहां के हर कण-कण में आस्था और श्रद्धा की गहराई दिखाई देती है। नैनीताल जैसी पवित्र वादियों में कई ऐसे देवस्थान हैं, जिनकी अपनी महिमा, पुराणों से जुड़ी कथाएं और अद्भुत चमत्कारिक घटनाएं हैं। इन्हीं में से एक है पाषाण देवी मंदिर, जो नैनी झील के किनारे पहाड़ी पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक आकृति और दिव्य ऊर्जा के कारण श्रद्धालुओं को दूर-दूर से आकर्षित करता है।

पाषाण देवी: प्राकृतिक रूप से प्रकट हुई मां की नौ पिंडियां
पाषाण देवी मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां मां भगवती की प्राकृतिक रूप से प्रकट हुई नौ पिंडियां हैं। इन नौ पिंडियों में मां के नौ स्वरूपों के दर्शन होते हैं, इसलिए भक्त यहां आकर एक ही स्थान पर मां के सभी रूपों की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। यही वजह है कि यह मंदिर न केवल नैनीताल बल्कि पूरे उत्तराखंड में श्रद्धा का एक प्रमुख केंद्र बन गया है।

मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट बताते हैं कि इन पिंडियों को प्रतिदिन प्रातःकालीन शंख के जल से स्नान कराया जाता है। शंख का जल अत्यंत पवित्र माना जाता है और इसे विशेष मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित किया जाता है। इस अभिमंत्रित जल को लेने के लिए श्रद्धालु मंदिर में आते हैं और इसे अपने साथ ले जाते हैं।

अभिमंत्रित जल का चमत्कारिक लाभ
पुजारी जगदीश भट्ट के अनुसार, इस अभिमंत्रित जल का प्रयोग करने से कई रोगों में लाभ मिलता है। विशेष रूप से: त्वचा संबंधी रोग, सफेद दाग हकलाहट, हाथ-पैर और जोड़ों में सूजन इन रोगों में राहत मिलने की मान्यता के कारण इस जल की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

देशभर से श्रद्धालुओं की आस्था
यह जल सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, लखनऊ और अन्य कई शहरों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। लोग इस अभिमंत्रित जल को पीने के साथ-साथ नहाने के पानी में मिलाकर भी उपयोग करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे बाहरी और आंतरिक दोनों प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलता है।

जल निकालने की प्रक्रिया और नियम
पुजारी ने बताया कि इस जल को हर 10 दिन में एक बार निकाला जाता है। जल निकालने के लिए दिन, वार और तिथि का विशेष महत्व होता है और इन सभी का मिलान करके ही जल निकाला जाता है। पहले इस जल की मांग कम थी, इसलिए इसे कम मात्रा में निकाला जाता था। लेकिन अब श्रद्धा बढ़ने के साथ-साथ मांग भी बढ़ी है, इसलिए अब इसे महीने में तीन बार, 10-10 दिन के अंतराल में निकाला जाता है। एक बार में निकाला गया जल लगभग 20 से 25 लीटर होता है। यही जल भक्तों के लिए आशा और विश्वास का प्रतीक बन गया है।

आस्था का प्रतीक: पाषाण देवी मंदिर
पाषाण देवी मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का जीवंत उदाहरण है। जहां प्राकृतिक चमत्कार, पुरातन मान्यताएं और लोगों की श्रद्धा एक साथ मिलकर एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव बनाते हैं। यह मंदिर दर्शाता है कि कैसे एक छोटा सा स्थान भी लोगों के जीवन में बड़ी उम्मीद और सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। यदि आप नैनीताल की यात्रा पर हैं तो पाषाण देवी मंदिर की पवित्रता और चमत्कारिक जल का अनुभव जरूर लें यह आपके लिए एक आत्मिक यात्रा साबित हो सकती है।

TAGGED:अभिमंत्रित जलउत्तराखंड देवभूमित्वचा रोग का इलाजनैनी झील मंदिरनैनीताल मंदिरनौ पिंडियांपाषाण देवी चमत्कारपाषाण देवी मंदिरपाषाण देवी मंदिर नैनीताल
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article वास्तु अनुसार पोछा लगाने का सही तरीका, घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा वास्तु अनुसार पोछा लगाने के नियम: घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा
Next Article वृंदावन ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सेवा और आभूषण से जुड़ा बड़ा निर्णय ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सेवा निर्णय: 4 करोड़ के आभूषण और नई व्यवस्थाएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

मंदिर

महामृत्युंजय महादेव मंदिर का रहस्यमयी कुआं: जहां स्वयं धन्वंतरि के बचे थे प्राण!

By दिव्यसुधा
hanuman mandir
मंदिर

एक ऐसा मंदिर जहां साल में एक बार खुलता हैं कपाट

By दिव्यसुधा
मंदिर

तमिलनाडु का करुम्बेश्वर शिव मंदिर – डायबिटीज के रोगियों के लिए आस्था का केंद्र

By दिव्यसुधा
काकनमठ मंदिर
मंदिर

भूतों ने एक ही रात में बनाया ये मंदिर! जानिए इसका रहस्यमयी इतिहास

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?