18 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली रहना वाला है। वृश्चिक राशि में सूर्य, मंगल और बुध का दुर्लभ संयोग बनने से एक शक्तिशाली त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है। सूर्य की ऊर्जा, मंगल का साहस और बुध की बुद्धिमत्ता मिलकर ऐसा योग बनाते हैं जो करियर, सफलता और आर्थिक उन्नति को प्रभावित करता है। यह संयोग कई राशियों के लिए भाग्यवर्धक सिद्ध होने वाला है। आइए जानते हैं कि इस विशेष दिन सभी राशियों का करियर कैसा रहेगा—
मेष राशि –
आज का दिन मेष जातकों को परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य सफल होंगे। व्यापार में अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। विरोधियों के सहयोग की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
वृषभ राशि –
आज आपके सामने कई कार्य एक साथ आ सकते हैं, जिससे थोड़ी परेशानी हो सकती है। यह दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जोखिम लेने की स्थिति बनेगी, पर प्रयासों से सफलता भी संभव है।
मिथुन राशि –
लंबे समय बाद विश्राम और अपने निजी जीवन पर विचार करने का अवसर मिलेगा। घर में शुभ कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो सकती है। मन शांत रहेगा।
कर्क राशि –
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। अनेक कार्यों को एक साथ संभालना पड़ सकता है। काम बढ़ाने के लिए नए संपर्क बनने के योग हैं। यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है।
सिंह राशि –
सिंह जातकों को आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कठोर परिश्रम के बाद मन को हल्का करने के लिए मनोरंजन भी लाभदायक रहेगा।
कन्या राशि –
कन्या जातकों के लिए प्रेम और व्यक्तिगत जीवन से अधिक ध्यान अब करियर पर देना आवश्यक है। प्रियजनों की नाराज़गी हो सकती है, इसलिए संयम से काम लें और अपनी क्षमताओं का सही उपयोग करें।
तुला राशि –
आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस में तनाव या विवाद की स्थिति बन सकती है। योजनाबद्ध खर्च आपको सुरक्षित रखेगा।
वृश्चिक राशि –
हाल ही में हुए बड़े बदलाव आज भी प्रभाव दिखा सकते हैं। प्रेम संबंधों में अस्थिरता नजर आ सकती है। शांत होकर निर्णय लें और जल्दबाजी से बचें।
धनु राशि –
घर और प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। कुछ लोग विवाह संबंधी निर्णयों पर विचार कर सकते हैं। मेहनत से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
मकर राशि –
मकर जातकों को आज कार्यस्थल पर सम्मान या पुरस्कार मिलने की संभावना है। परिवार में शांत माहौल रहेगा, जो आने वाले समय में खुशियाँ लाने वाला है।
कुंभ राशि –
किसी साथी की बात आपको क्रोधित कर सकती है, लेकिन संयम रखना आवश्यक है। विवाद से दूर रहें और बातचीत में मधुरता बनाए रखें।
मीन राशि –
बृहस्पति के प्रभाव से मीन जातकों को कार्यक्षेत्र में सम्मान और पहचान मिलेगी। गंभीरता और समर्पण आपको नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। समय अनुकूल है, बस निरंतर प्रयास बनाए रखें।