7 दिसंबर रविवार को पौष माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन सूर्यदेव की पूजा शुभ मानी जाती है। चंद्रमा का गोचर मिथुन से होते हुए कर्क राशि में प्रवेश करेगा। ग्रहों की चाल के अनुसार आज वसुमान योग, लक्ष्मी योग, गजकेसरी योग, अनफा योग और चतुर्ग्रही योग जैसे शक्तिशाली योग बन रहे हैं, जो कई राशियों को विशेष लाभ देंगे। इस संयोग से वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए दिन भाग्य और सफलता के द्वार खोल सकता है।
वृषभ राशि – रविवार का शुभ दिन
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ खुशी भरा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कारोबार में लाभ के प्रबल योग बनेंगे। आपको आज कोई गिफ्ट या अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। रिश्तेदारों और मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। भूमि या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा संभव है।
रविवार उपाय : लाल गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।
सिंह राशि – सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। किसी प्रॉपर्टी विवाद या अटके काम में समाधान मिलेगा। फैमिली बिजनेस करने वालों के लिए समय लाभदायक रहेगा। धातु, लोहा, ब्यूटी या हार्डवेयर कारोबार करने वालों को भी फायदा मिलेगा। आज मनोरंजक गतिविधियों का आनंद मिलेगा और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
रविवार उपाय : जरूरतमंद को गर्म कपड़े दान करें।
कन्या राशि – रचनात्मक प्रतिभा से लाभ
कन्या राशि के जातक अपनी बुद्धि और कौशल से लाभ प्राप्त करेंगे। कोई महत्वपूर्ण सूचना या अच्छी खबर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। शिक्षा और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
रविवार उपाय : गायत्री मंत्र का जप करें।
वृश्चिक राशि – लाभ और खुशियों का महासंयोग
वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रह संयोग अत्यंत शुभ है। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा, सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा और व्यापार में तरक्की मिलेगी। विवाह व प्रेम जीवन मधुर रहेगा। किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा और मन सकारात्मक रहेगा।
रविवार उपाय: हनुमानजी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
मकर राशि – सौभाग्य का दिन
मकर राशि के लिए आज का दिन बहुत ही फलदायक होने वाला है। कारोबार में सफलता मिलेगी और सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में आज शुभ कार्य होने के योग हैं। नौकरी में भी दिन सकारात्मक रहेगा और आर्थिक लाभ का योग बनेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
रविवार उपाय: नारायण स्तुति का पाठ करें।