Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > ग्रह-नक्षत्र > जून में बनेगा राजयोग, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा
ग्रह-नक्षत्र

जून में बनेगा राजयोग, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

दिव्यसुधा
Last updated: May 31, 2025 6:05 pm
दिव्यसुधा
Share
grah nakstra
SHARE

15 जून 2025 को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं। इस प्रकार सूर्य और गुरु की युति मिथुन राशि में बन रही है, जिससे गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, आत्मविश्वास और सम्मान का कारक माना जाता है, जबकि गुरु को भाग्य, ज्ञान और समृद्धि का ग्रह कहा गया है। दोनों शुभ ग्रहों के एक साथ आने से यह समय कुछ राशियों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। खासकर वृषभ, सिंह, कन्या सहित कुल 5 राशियों के जातकों के लिए यह योग करियर में उन्नति, आय में वृद्धि और समाज में मान-सम्मान दिलाने वाला रहेगा। सूर्य और गुरु के इस शुभ संयोग से इन राशियों को नए अवसर मिल सकते हैं, जो उनके भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। जून का महीना इन जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

वृषभ राशि :

वृषभ राशि वाले जातको के लिए जून का महीना काफी अच्छा रहने वाला है। सूर्य और गुरु की युति आपकी राशि के दूसरे भाव में हो रही है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनकी इच्छा इस समय पूरी हो सकती है। परिवार और जीवनसाथी से अच्छा सहयोग मिलेगा। परिवार की मदद से आप कोई बड़ी सफलता भी पा सकते हैं, खासकर यदि आप पारिवारिक बिज़नेस से जुड़े हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी राहत मिलेगी, पुरानी समस्याएं दूर हो सकती हैं और आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

सिंह राशि :

सिंह राशि वालों के लिए जून का महीना काफी अच्छा रहने वाला है। सूर्य और गुरु की युति आपके 11वें भाव में हो रही है, जिससे कोई बहुत बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी आमदनी बढ़ने के भी अच्छे योग बन रहे हैं। इस समय आपको बड़े भाई से भावनात्मक या आर्थिक रूप से सहयोग मिल सकता है। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे और आप उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल है। प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही, सामाजिक स्तर पर आपकी प्रसिद्धि और सम्मान में भी वृद्धि होगी।

कन्या राशि :

कन्या राशि वालों के लिए जून का महीना करियर और आर्थिक मामलों में फायदेमंद रहने वाला है। सूर्य और गुरु की युति आपके दसवें भाव में हो रही है, जिससे करियर में सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। आप पहले से ज्यादा ईमानदारी और मेहनत से काम करेंगे, जिसका अच्छा फल मिलेगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े लोगो की लोकप्रियता बढ़ेगी। खासतौर पर मेडिकल, सरकारी सेवा या मनोरंजन के क्षेत्र में काम करने वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी समय बहुत शुभ है। शादीशुदा लोगों को सास का सहयोग मिलेगा, जिससे कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।

कुंभ राशि :

कुंभ राशि वालों के लिए जून का महीना सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। सूर्य और गुरु की युति आपके चतुर्थ भाव में हो रही है, जिससे आपको धन, सुख और सम्मान का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है, वे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नाम व प्रसिद्धि पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ने के योग हैं, और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। आपको संपत्ति और आरामदायक जीवन का सुख मिलेगा। इस समय आप धार्मिक और अच्छे कार्यों में भी पैसा खर्च करेंगे, जिसका आपको सकारात्मक फल मिलेगा।

मीन राशि :

मीन राशि वालों के लिए जून का महीना फायदेमंद रहेगा। सूर्य और गुरु की युति आपके पंचम भाव में बन रही है, जिससे आपकी बुद्धि और रचनात्मकता में बढ़ोतरी होगी। आप रचनात्मक कामों से अच्छा पैसा कमा सकते हैं। इस समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि लेंगे और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। माता-पिता को संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वालों की कमाई में वृद्धि होगी और उन्हें सम्मान भी मिलेगा।

TAGGED:grah nakshatrajunerashifal
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article देव सूर्य मंदिर: जहाँ सूर्य देव त्रिदेव रूप में विराजमान हैं ।
Next Article आज का राशिफल 2025 – सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल आज जून माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि क्या कहती है ?
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

बुधादित्य राजयोग का प्रभाव दिखाते ग्रह और राशियों का शुभ संकेत
ग्रह-नक्षत्र

बुधादित्य राजयोग 5 राशियों के लिए – साप्ताहिक लकी राशिफल 5-11 जनवरी 2026

By दिव्यसुधा

मंगल गोचर 2025: धनु राशि में मंगल का प्रवेश खोलेगा पांच राशियों का भाग्य

By दिव्यसुधा
featuredराशिफल

आज का राशिफल: 26 जुलाई 2025

By दिव्यसुधा
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 2025 – सभी राशियों पर असर, ज्योतिषीय भविष्यफल
ग्रह-नक्षत्र

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर 2025: सभी राशियों पर क्या होगा असर

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?