नया साल 2026 अपने साथ नई उम्मीदें, नए संकल्प और जीवन में सकारात्मक बदलाव की कामना लेकर आ रहा है। हर व्यक्ति चाहता है कि आने वाला वर्ष उसके लिए सुख, शांति, सफलता और समृद्धि से भरा हो। जनवरी का महीना न केवल नए वर्ष की शुरुआत करता है, बल्कि यह हमारे जीवन की दिशा और ऊर्जा को भी तय करता है। आइए जानते हैं वर्ष 2026 का पहला महीना जनवरी सभी 12 राशियों के जीवन में क्या खास परिवर्तन और अवसर लेकर आ रहा है।
मेष राशि
जनवरी 2026 मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलने की संभावना है। करियर और व्यवसाय में सफलता मिलेगी तथा संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। मध्य माह में स्वास्थ्य और संबंधों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और मंगलवार को मंगल मंत्र का जप करें।
वृषभ राशि
यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। मध्य माह के बाद परिस्थितियां बेहतर होंगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय: स्फटिक श्रीयंत्र की पूजा करें और शुक्रवार को शुक्र मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि
जनवरी का आरंभ मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। करियर और व्यवसाय में प्रगति होगी। निवेश और नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है। माह के अंत में कुछ बदलाव संभव हैं।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क राशि
यह महीना कर्क राशि वालों के लिए औसत फलदायी रहेगा। पारिवारिक और मानसिक चिंताएं रह सकती हैं। स्वास्थ्य और खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का नियमित पाठ करें।
सिंह राशि
जनवरी सिंह राशि वालों के लिए सफलता और सम्मान लेकर आएगा। नौकरी और व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में समाधान संभव है।
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।।
कन्या राशि
यह महीना कन्या राशि के लिए भाग्यवर्धक रहेगा। निवेश से लाभ, कार्यक्षेत्र में प्रशंसा और आर्थिक मजबूती के योग हैं।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और गणेश चालीसा पढ़ें।
तुला राशि
जनवरी तुला राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ है। करियर में नई सफलता, आय के स्रोत और व्यवसायिक लाभ के संकेत हैं।
उपाय: भगवान शिव की चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
यह महीना समस्याओं से मुक्ति और प्रगति का है। नौकरी और व्यवसाय में अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य पर मध्य माह में ध्यान दें।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि
जनवरी नई जिम्मेदारियों और अवसरों का संकेत देता है। परिश्रम से सफलता मिलेगी। व्यापार और नौकरी में उन्नति संभव है।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि
यह महीना मिला-जुला परिणाम देगा। स्वास्थ्य और करियर में उतार-चढ़ाव संभव है। धैर्य और समझदारी से काम लें।
उपाय: शिव को भस्म अर्पित करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।
कुंभ राशि
जनवरी कुंभ राशि के लिए सामान्य रहेगा। शुरुआत में कुछ परेशानियां, लेकिन माह के उत्तरार्ध में लाभ के योग हैं।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि
यह महीना मीन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। करियर, शिक्षा और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: गुरुजनों का सम्मान करें और विष्णु भक्ति करें।