Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > अन्य > गुरुवार के ये चमत्कारी उपाय करेंगे, तो घर रहेगा सुख-समृद्धि से भरा
अन्य

गुरुवार के ये चमत्कारी उपाय करेंगे, तो घर रहेगा सुख-समृद्धि से भरा

दिव्यसुधा
Last updated: July 2, 2025 1:10 pm
दिव्यसुधा
Share
bhagwan vishnu
SHARE

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है, जिन्हें देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ धन और सुख-समृद्धि भी मिलती है। अगर कुंडली में गुरु कमजोर हो तो करियर में रुकावटें आती हैं और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन गुरुवार के कुछ सरल उपाय करने से गुरु की दशा में सुधार होता है और भाग्य खुलने लगता है। तो आइए जानते हैं गुरुवार के ये आसान और लाभकारी उपाय

गुरुवार के दिन घी का दीपक जलाएं

गुरुवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें। फिर घर के मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा करें और उनके सामने घी का दीपक जलाएं। यदि दीपक में कलावे की बाती और थोड़ा केसर डालें तो यह और शुभ माना जाता है। यह उपाय सुख, समृद्धि और मानसिक शांति प्रदान करता है।

विष्णु चालीसा या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें

गुरुवार के दिन कुश के आसन पर बैठकर विष्णु चालीसा या विष्णु नाम सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और करियर तथा पारिवारिक जीवन में उन्नति मिलती है। पाठ के बाद भगवान को पीले मिष्ठान का भोग लगाएं।

पीले फलों का दान करें

गुरुवार को पीले रंग के फल, जैसे केला, आम आदि का दान करें। यह उपाय आपकी कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को मजबूत करता है। आप यह फल गरीबों, जरूरतमंदों या अस्पताल में मरीजों को दे सकते हैं। इससे न केवल पुण्य मिलता है बल्कि आर्थिक स्थिति भी सुधरती है।

दूध और केसर का प्रयोग करें

    गुरुवार की रात को दूध में केसर मिलाकर पीने से ग्रह दोष शांत होते हैं और भाग्य में वृद्धि होती है। आप चाहें तो दूध-केसर की खीर बनाकर भगवान विष्णु को भोग लगाएं और फिर परिवार के साथ मिलकर खाएं। इससे घर में प्रेम और सौहार्द बढ़ता है।

    गुरु का आशीर्वाद लें

      गुरुवार को अपने गुरु, मेंटर या आध्यात्मिक मार्गदर्शक से मिलें या उनसे बात कर उनका आशीर्वाद लें। यह दिन गुरु को समर्पित है और गुरु का आशीर्वाद जीवन में तरक्की और अनुशासन लाने में सहायक होता है।

      TAGGED:guruvarguruvar ke upayThursday's solutionsविष्णु चालीसासनातन धर्म
      Share This Article
      Email Copy Link Print
      Previous Article सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में बनेगा मां सीता का भव्य मंदिर: अयोध्या की तर्ज पर होगा विकास, नीतीश कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरी
      Next Article सीढ़ियों की गलत दिशा बिगाड़ सकती है भाग्य, जानिए वास्तु शास्त्र का रहस्य
      Leave a Comment

      Leave a Reply Cancel reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *

      सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
      सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
      FacebookLike
      XFollow
      InstagramFollow
      YoutubeSubscribe
      - विज्ञापन -

      You Might Also Like

      अन्य

      Unpacking the Nexus Between Technology and National Security

      By दिव्यसुधा
      अन्य

      सीढ़ियों की गलत दिशा बिगाड़ सकती है भाग्य, जानिए वास्तु शास्त्र का रहस्य

      By दिव्यसुधा
      parshuram
      अन्य

      विष्णु जी के अवतार होकर भी क्यों नहीं होती भगवान परशुराम की पूजा? जानिए कारण

      By दिव्यसुधा
      अन्य

      Discovering Ancient Cities That Shaped the Course of World History

      By दिव्यसुधा
      अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

      दिव्यसुधा के बारे में!

      दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

      Facebook X-twitter Youtube Instagram
      Top Categories

      सनातन धर्म

      भगवान

      मंदिर

      राशिफल

      पंचांग

      आरती/मंत्र

      गृह/नक्षत्र

      व्रत और त्योहार

      वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

      अन्य

      Useful Links

      About Divysudha

      Contact Us

      Contact Us
      • Dozen Hands Media Publication
        1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
      • Contactus@divysudha.com

      Privacy policy      Terms & Conditions  
      © 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

      © 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
      Welcome Back!

      Sign in to your account

      Username or Email Address
      Password

      Lost your password?