Sunday, 22 Mar 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > आरती/मंत्र > मृत्युंजय महाकाल की आरती: काल की विकराल और त्रिलोकेश्वर त्रिकाल स्तोत्र
आरती/मंत्र

मृत्युंजय महाकाल की आरती: काल की विकराल और त्रिलोकेश्वर त्रिकाल स्तोत्र

दिव्यसुधा
Last updated: October 26, 2025 1:25 pm
दिव्यसुधा
Share
"मृत्युंजय महाकाल की आरती करते भक्त, त्रिलोकेश्वर त्रिकाल का स्तोत्र"
त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की आरती करते हुए भक्तों का आस्था भरा दृश्य
SHARE

मृत्युंजय महाकाल की आरती में भगवान शिव के महाकाल स्वरूप की महिमा का वर्णन है। यह आरती भक्तों के भय और दुखों को दूर करने में सहायक मानी जाती है। इसमें त्रिपुंडधारी, त्रिपुरारी शिव को तीनों लोकों का दिगपाल बताते हुए उनकी कृपा का गुणगान किया गया है।

शिवजी की कई आरतियां प्रसिद्ध हैं लेकिन उनके मृत्युंजय महाकाल स्वरूप की आरती ‘काल की विकराल की, त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की’ आरती बेहद शक्तिशाली मानी गई है। माना जाता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के भय और दुख दूर करते हैं। इसमें त्रिपुंडधारी त्रिपुरारी शिव की महिमा का गुणगान किया गया है। उन्हें तीनों लोकों का दिगपाल बताया गया है।

काल की विकराल की, त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की,
भोले शिव कृपाल की, करो रे मंगल आरती।
मृत्युंजय महाकाल की, करो रे मंगल आरती,
मृत्युंजय महाकाल की, बाबा महाकाल की।
ओ मेरे महाकाल की, करो रे मंगल आरती।
मृत्युंजय महाकाल की…
पित पुष्प बाघम्बर धारी, नंदी तेरी सवारी,
त्रिपुंडधारी हे त्रिपुरारी, भोले भव भयहारी।
शंभु दिन दयाल की, तीन लोक दिगपाल की,
कैलाषी शशिभाल की, करो रे मंगल आरती।
मृत्युंजय महाकाल की…
डमरू बाजे डम डम डम, नाचे शंकर भोला,
बम भोले शिव बमबम बमबम, चढ़ा भंग का गोला।
जय जय हृदय विशाल की, आशुतोष प्रतिपाल की,
नैना धक धक ज्वाल की, करो रे मंगल आरती।।
मृत्युंजय महाकाल की…
आरत हरि पालनहारी, तू है मंगलकारी,
मंगल आरती करे नर नारी, पाएं पदारथ चारि।
कालरूप महाकाल की, कृपासिंधु महाकाल की,
उज्जैनी महाकाल की, करो रे मंगल आरती।।
मृत्युंजय महाकाल की…
काल की विकराल की, त्रिलोकेश्वर त्रिकाल की,
भोले शिव कृपाल की, करो रे मंगल आरती।
मृत्युंजय महाकाल की, करो रे मंगल आरती,
मृत्युंजय महाकाल की, बाबा महाकाल की।।
मृत्युंजय महाकाल की…
करो रे मंगल आरती, मृत्युंजय महाकाल की।।

TAGGED:त्रिपुंडधारीशिवत्रिलोकेश्वरत्रिकालभक्तिमहाकालआरतीमृत्युंजयमहाकालशिवआरतीशिवभक्तिस्तोत्रहिंदूधर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article गुडीमल्लम शिवलिंग – भगवान शिव का साकार और निराकार रूप गुडीमल्लम शिवलिंग: साकार और निराकार शिव का अद्भुत संगम
Next Article आंवला नवमी 2025 पूजा करते श्रद्धालु कब है आंवला नवमी 2025: जानिए शुभ तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

ॐ त्र्यंबकं महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए व्यक्ति और शिवलिंग की पवित्र छवि
आरती/मंत्र

शिव मंत्र : महामृत्युंजय मंत्र (ॐ त्र्यंबकं) अर्थ, लाभ और महत्व

By Ekta Mishra
लड्डू गोपाल जी की आरती
आरती/मंत्र

आरती लड्डू गोपाल जी की | ओम जय गोपाल हरे | लड्डू गोपाल पूजा

By दिव्यसुधा
suryadev
आरती/मंत्र

सूर्यदेव की आरती

By दिव्यसुधा
आरती/मंत्र

मां आदि शक्ति की आरती, जय अम्बे गौरी… यहां पढ़िए पूरी आरती

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?