पंचांग के अनुसार आज का दिन अत्यंत शुभ फलदायी है। शुक्रवार होने के कारण यह दिन विशेष रूप से माता लक्ष्मी की उपासना के लिए समर्पित माना जाता है। शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 02:38 बजे तक रहेगी। साध्य योग सायं 06:23 बजे तक प्रभावी रहेगा, जो कार्य सिद्धि के लिए अनुकूल माना जाता है। गरज करण दोपहर 02:38 बजे तक और वणिज करण रात्रि 01:51 बजे (21 फरवरी) तक रहेगा।
सूर्योदय एवं चंद्रोदय
- सूर्योदय: प्रातः 06:55 बजे
- सूर्यास्त: सायं 06:15 बजे
- चंद्रोदय: प्रातः 08:24 बजे
- चंद्रास्त: सायं 09:12 बजे
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: 12:12 से 12:58 बजे
- अमृत काल: 03:28 से 05:01 बजे
अशुभ समय
- राहुकाल: 11:10 से 12:35 बजे
- गुलिकाल: 08:20 से 09:45 बजे
- यमगण्ड: 03:25 से 04:50 बजे
नक्षत्र विशेष
आज चंद्रमा उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में सायं 08:07 बजे तक स्थित रहेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं तथा राशि स्वामी बृहस्पति देव हैं। इसके देवता अहिर्बुध्न्य माने जाते हैं। यह नक्षत्र आध्यात्मिक चिंतन, एकांत साधना और गंभीर निर्णयों के लिए अनुकूल माना जाता है। आज के दिन श्रद्धा और विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है।