Sunday, 22 Mar 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > अन्य > नवरात्रि का चौथा दिन: मां कुष्मांडा की पूजा का महत्व
अन्य

नवरात्रि का चौथा दिन: मां कुष्मांडा की पूजा का महत्व

Ekta Mishra
Last updated: March 22, 2026 12:14 pm
Ekta Mishra
Share
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा और उनकी अष्टभुजा स्वरूप की दिव्य छवि
मां कुष्मांडा – सृष्टि की रचयिता और ऊर्जा की देवी
SHARE

नवरात्रि का चौथा दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा को समर्पित होता है। इन्हें ब्रह्मांड की आदिशक्ति और सृष्टि की रचयिता माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब सृष्टि में चारों ओर अंधकार था, तब मां ने अपनी मंद मुस्कान से पूरे ब्रह्मांड की रचना की। यही कारण है कि उन्हें “कूष्मांडा” कहा जाता है, जिसका अर्थ है – “कुम्हड़े (कूष्म) के समान ब्रह्मांड (अंड) की उत्पत्ति करने वाली देवी।”

मां कुष्मांडा को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है, क्योंकि उनकी आठ भुजाएं हैं। उनके हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल, अमृत कलश, चक्र, गदा और जप माला सुशोभित रहती है। उनका वाहन सिंह है और उनका तेज सूर्य के समान दैदीप्यमान माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि सूर्य मंडल में निवास करने की शक्ति केवल मां कुष्मांडा में ही है, इसलिए वे ऊर्जा और प्रकाश की प्रतीक हैं।

मां कुष्मांडा का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष शास्त्र में मां कुष्मांडा का संबंध बुध ग्रह से माना गया है। उनकी उपासना से बुद्धि, विवेक और निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है। मान्यता है कि इस दिन मां की पूजा करने से बुध ग्रह के दोष शांत होते हैं और व्यक्ति को ज्ञान, सफलता और उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मां कुष्मांडा का प्रिय भोग
मां कुष्मांडा को विशेष रूप से मालपुआ, बताशे, फल और केसर युक्त पेठा अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। पीले रंग की वस्तुएं और प्रसाद मां को अति प्रिय हैं। भक्ति भाव से अर्पित किया गया यह भोग भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला माना जाता है।

पूजा विधि
नवरात्रि के चौथे दिन प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध कर लकड़ी की चौकी पर पीला वस्त्र बिछाएं और मां कुष्मांडा की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद धूप, दीप, फूल, फल, अक्षत और नैवेद्य अर्पित करें। श्रद्धा भाव से मां का ध्यान करें और अंत में आरती कर प्रसाद चढ़ाएं।

मंत्र
पूजा मंत्र: ऊं कुष्माण्डायै नमः
बीज मंत्र: कुष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नमः
ध्यान मंत्र:
या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां कुष्मांडा की उपासना से जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य, धन, यश और सकारात्मकता का संचार होता है। सच्चे मन से की गई भक्ति से मां शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों के सभी कष्ट दूर करती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।

TAGGED:Goddess Durga Formshindu festivalHindu RitualsKushmanda Pujamaa kushmandaNavratri 2026Navratri Day 4Navratri FestivalNavratri Puja Vidhispiritual india
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दक्षिणेश्वर काली मंदिर कोलकाता में गंगा किनारे स्थित मां काली का भव्य मंदिर दक्षिणेश्वर काली मंदिर कोलकाता : इतिहास, दर्शन समय और महत्व
Next Article गांधारी अपने पुत्रों के शवों के सामने दुःखी होकर श्री कृष्ण को श्राप देती हुई आखिर माता गंधारी ने क्यों दिया श्री कृष्ण को श्राप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

radha rani
अन्य

सेठ की बेटी बनकर आई राधा रानी: प्रेम और भक्ति की अद्भुत ली

By दिव्यसुधा
अन्य

Role of Technology in Modern Political Relations and Communication

By दिव्यसुधा
अन्य

Celebrating the Diversity of World Intangible Cultural Heritage

Sponsored by
BstoreBstore
23 से 28 फरवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल जिसमें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए करियर, धन, परिवार और संबंधों के संकेत दिए गए हैं
अन्यराशिफल

साप्ताहिक राशिफल: 23-28 फरवरी 2026 नई ऊर्जा, संतुलन और प्रगति का समय

By Ekta Mishra
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?