Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > राशिफल > देवउठनी एकादशी 2025: श्रीविष्णु की कृपा पाने के लिए करें राशि अनुसार मंत्र जाप
राशिफल

देवउठनी एकादशी 2025: श्रीविष्णु की कृपा पाने के लिए करें राशि अनुसार मंत्र जाप

दिव्यसुधा
Last updated: October 31, 2025 10:41 am
दिव्यसुधा
Share
Dev Uthani Ekadashi 2025 Vishnu Lakshmi Puja Mantra Japa
देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा कर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा हर मनोकामना का वरदान।
SHARE

देवउठनी एकादशी 2025 का हिंदू धर्म में अत्यंत विशेष महत्व है। यह पवित्र तिथि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु चार महीनों की योगनिद्रा से जागते हैं और सृष्टि के संचालन का कार्य पुनः आरंभ करते हैं। इस शुभ अवसर पर भक्तजन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना कर समृद्धि, शांति और सौभाग्य की कामना करते हैं।

 

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष देवउठनी एकादशी शनिवार, 1 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन भक्त प्रातःकाल स्नान कर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिरों में विशेष आरती और भजन-संकीर्तन का आयोजन होता है। कहा जाता है कि इस दिन दान, व्रत और मंत्र-जप करने से व्यक्ति को स्वर्ग समान सुख प्राप्त होते हैं और जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं।

देवउठनी एकादशी के दिन हर राशि के जातक अगर अपने राशि अनुसार मंत्रों का जाप करें, तो श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानें कौन-से जातक को कौन-सा मंत्र जप करना चाहिए –

राशि अनुसार मंत्र जाप

मेष राशि – ‘ॐ श्री प्रकटाय नमः’ और ‘ॐ वरलक्ष्म्यै नमः’ का जप करें। इससे जीवन में नई ऊर्जा और सफलता का संचार होता है।

वृषभ राशि – ‘ॐ उग्रसिंहाय नमः’ और ‘ॐ रमायै नमः’ का जाप करिए। यह करियर में प्रगति और आत्मविश्वास बढ़ाता है।

मिथुन राशि – ‘ॐ रौद्राय नमः’ और ‘ॐ वसुप्रदायै नमः’ मंत्र से व्यापार में वृद्धि और आर्थिक स्थिरता आती है।

कर्क राशि – ‘ॐ चक्रिणे नमः’ और ‘ॐ करुणायै नमः’ का जप करने से मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सौभाग्य बढ़ता है।

सिंह राशि – ‘ॐ अघोराय नमः’ और ‘ॐ विद्यायै नमः’ का जप करने से बुद्धि और आत्मबल में वृद्धि होती है।

कन्या राशि – ‘ॐ महाप्रभवे नमः’ और ‘ॐ महामायायै नमः’ का जाप भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ है।

तुला राशि – ‘ॐ विकरालाय नमः’ और ‘ॐ महालक्ष्म्यै नमः’ का जप करने से सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं।

वृश्चिक राशि – ‘ॐ अक्षराय नमः’ और ‘ॐ पद्मायै नमः’ मंत्र का जप करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

धनु राशि – ‘ॐ वज्रनखाय नमः’ और ‘ॐ सुधायै नमः’ का जाप करिए, करियर में सफलता के नए मार्ग खुलते हैं।

मकर राशि – ‘ॐ महात्मने नमः’ और ‘ॐ लक्ष्म्यै नमः’ का जप करने से मनचाही इच्छा पूर्ण होती है।

कुंभ राशि – ‘ॐ महाकायाय नमः’ और ‘ॐ वसुधायै नमः’ मंत्र से व्यापार और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

मीन राशि – ‘ॐ निर्गुणाय नमः’ और ‘ॐ कमलायै नमः’ का जप करने से मानसिक शांति और भक्ति भाव में वृद्धि होती है।

देवउठनी एकादशी के दिन इन मंत्रों का शुद्ध भाव और ध्यानपूर्वक जाप करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। यह दिन जीवन में नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है — जहां भक्ति, धन, समृद्धि और सौभाग्य का संगम होता है।

TAGGED:DevUthaniEkadashi2025DevUthaniEkadashiMantraEkadashiPujaHinduFestivalKartikEkadashiLakshmiMantraSpiritualNewsVishnuLakshmiPujaVishnuMantra
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मां लक्ष्मी की आराधना करते हुए भक्त श्रीसूक्त पाठ करते हुए – शुक्रवार को धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए श्रीसूक्त पाठ: हर शुक्रवार करें पाठ, दूर होगी दरिद्रता और बढ़ेगा धन-समृद्धि
Next Article तुलसी विवाह 2025 और शुक्र गोचर का शुभ संयोग तुलसी विवाह 2025: शुक्र का महागोचर लाएगा बंपर धन लाभ, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

rashifal
राशिफल

राशिफल 25 मई 2025 : तुला राशि वालों पर दिन मेहरबान, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

By दिव्यसुधा
सोमवार का राशिफल वृषभ, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि
राशिफल

1 दिसंबर राशिफल: वृषभ, सिंह, कन्या, तुला और मकर राशि के लिए शुभ दिन

By दिव्यसुधा
राशि के अनुसार दुल्हन का शादी का लहंगा और रंग चयन
राशिफल

अपनी राशि के अनुसार चुनें शादी का जोड़ा- ग्रह होंगे अनुकूल, विवाह जीवन रहेगा सुखद

By दिव्यसुधा
featuredराशिफल

आज का राशिफल: 23 जुलाई 2025

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?