Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > अन्य > जगन्नाथ रथ यात्रा कब से शुरू होगी? जानिए इस पावन यात्रा का महत्व
अन्य

जगन्नाथ रथ यात्रा कब से शुरू होगी? जानिए इस पावन यात्रा का महत्व

दिव्यसुधा
Last updated: June 19, 2025 2:50 pm
दिव्यसुधा
Share
SHARE

जगन्नाथ रथ यात्रा हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण और भव्य त्योहार है। इसे हर साल ओडिशा के पुरी शहर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को समर्पित है। इस साल यह यात्रा आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, यानी 27 जून 2025 को शुरू होगी।

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 में कब से कब तक होगी

हिंदू पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि 26 जून दोपहर 1 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर 27 जून सुबह 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून 2025 को शुरू होगी। यह धार्मिक पर्व नौ दिनों तक चलेगा और 5 जुलाई 2025 को समाप्त होगा।

क्यों निकली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा

पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान जगन्नाथ की बहन सुभद्रा ने एक बार पुरी नगर घूमने की इच्छा जताई। तब भगवान जगन्नाथ और बलभद्र ने उन्हें रथ पर बैठाकर नगर भ्रमण कराया। रास्ते में वे अपनी मौसी के घर भी कुछ दिन रुके। तभी से यह परंपरा हर साल रथ यात्रा के रूप में चलती आ रही है।

क्या है तीनों रथों की विशेषताएं

पूरी रथ यात्रा में तीन रथ होते हैं। भगवान जगन्नाथ का रथ ‘नंदीघोष’, बलभद्र का रथ ‘तालध्वज’ और सुभद्रा का रथ ‘दर्पदलन’ कहलाता है। ये रथ नीम की लकड़ी से बनाए जाते हैं और इनमें कील, कांटे या धातु का उपयोग नहीं किया जाता। रथ बनाना हर साल अक्षय तृतीया से शुरू होता है। यात्रा में सबसे पहले बलभद्र का रथ चलता है, फिर सुभद्रा का और सबसे पीछे भगवान जगन्नाथ का रथ होता है।

जगन्नाथ रथ यात्रा का आध्यात्मिक महत्व

ऐसा माना जाता है कि रथ यात्रा में शामिल होने या इसका दर्शन करने से हजार यज्ञों के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। इस यात्रा में भाग लेने से पापों का नाश होता है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पुरी का जगन्नाथ मंदिर चार धामों में से एक है और यह यात्रा मोक्ष का मार्ग मानी जाती है।

TAGGED:जगन्नाथ रथ यात्राजगन्नाथ रथ यात्रा 2025
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कड़ी मेहनत के बाद भी धन न बढ़ रहा हो तो अपनाएं ये वास्तु नियम
Next Article उत्तराखंड के इस मंदिर में राहु के साथ होती है शिव जी की पूजा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

गोस्वामी तुलसीदास हनुमान जी की भक्ति में हनुमान बाहुक का पाठ करते हुए
अन्य

हनुमान बाहुक की कथा | तुलसीदास की पीड़ा से जन्मी दिव्य स्तुति

By दिव्यसुधा
अन्य

शाम के समय भूलकर भी ये चीजें न करें दान, वरना आ सकती है गरीबी

By दिव्यसुधा
स्वर्णगिरि वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर यदाद्री, भुवनगिरी, तेलंगाना – 12 फुट ऊँची भगवान वेंकटेश्वर प्रतिमा और भव्य गोपुरम
अन्यमंदिर

स्वर्णगिरि वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर – तेलंगाना की दिव्यता से ओत-प्रोत अद्भुत तिरूमला

By दिव्यसुधा
गुजरात के सोमनाथ मंदिर में मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026, प्रधानमंत्री मोदी के संदेश के साथ
अन्य

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 | पीएम मोदी का संदेश और सोमनाथ मंदिर का गौरवशाली इतिहास

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?