Sunday, 22 Mar 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा > शमी और केले के पेड़: इन गलतियों से बचें, नहीं तो होगा नुकसान
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

शमी और केले के पेड़: इन गलतियों से बचें, नहीं तो होगा नुकसान

दिव्यसुधा
Last updated: June 15, 2025 5:47 pm
दिव्यसुधा
Share
SHARE

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी और केले के पेड़ घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। लेकिन यदि इन्हें लगाने के नियमों का पालन नहीं किया गया, तो ये पौधे शुभ की जगह अशुभ फल देने लगते हैं। गलत दिशा, समय या स्थान पर लगाए गए ये पौधे मानसिक तनाव, आर्थिक हानि और घर के माहौल में नकारात्मकता ला सकते हैं। इसलिए शमी और केले का पेड़ लगाते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जानिए किन गलतियों से बचें और इन पौधों को कब, कहां और कैसे लगाएं ताकि जीवन में आए शुभता और समृद्धि।

शमी का पेड़ लगाते समय न करें ये भूल

शमी का पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि इसे कभी भी घर के अंदर या बेडरूम में न लगाएं, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही शमी का पौधा उत्तर दिशा में लगाने से आर्थिक संकट और दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है। इसे सही दिशा और खुले स्थान पर ही लगाना शुभ माना गया है।

शमी का पौधा लगाना शुभ
शमी का पौधा हमेशा शनिवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है, इससे सकारात्मक फल मिलते हैं। इसे लगाने के लिए दक्षिण दिशा का चयन करें। शमी का पौधा वास्तु के अनुसार लाभदायक होता है, लेकिन अगर इसे गलत दिशा या दिन पर लगाया जाए, तो यह अशुभ परिणाम भी दे सकता है। इसलिए दिशा और दिन का ध्यान रखें।

इन बातों का विशेष ख्याल
केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है, इसलिए इसे लगाना शुभ होता है। लेकिन इसे लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। केले का पेड़ कभी भी घर के सामने या छत पर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे धन हानि हो सकती है। इसे हमेशा घर के पीछे या पूर्व-उत्तर दिशा में लगाना चाहिए, तभी इसके शुभ फल प्राप्त होते हैं।

इस स्थान पर भूलकर न लगाएं पौधा
केले के पेड़ को कभी भी घर की छत पर नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आर्थिक हानि और जीवन में कई तरह की परेशानियाँ उत्पन्न होती हैं। साथ ही, केले का पौधा लगाते समय ध्यान रखें कि इसे गुलाब या किसी भी कांटेदार पौधे के पास न लगाएं। कांटेदार पौधों के पास केले का पेड़ लगाने से इसके शुभ प्रभाव कम हो जाते हैं और नकारात्मकता बढ़ती है।

शमी के पौधे के अशुभ संकेत
अगर शमी का पौधा सूख जाए, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि शनिदेव आपसे नाराज़ हैं या आप पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है। सूखा हुआ पौधा आर्थिक तंगी का संकेत भी देता है। वहीं, अगर शमी का पौधा दक्षिण दिशा की ओर झुकने लगे, तो यह भी दुर्भाग्य और परेशानियों का संकेत माना जाता है।

TAGGED:shami aur kelevastu doshvastu secretsvastushstra
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जानिए, आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला लाफिंग बुद्धा का सही रूप कौन सा है
Next Article भरोसेमंद व्यक्ति की पहचान के लिए आचार्य चाणक्य के 4 सिद्धांत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

हस्तरेखा विज्ञान में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा का महत्व दर्शाती हथेली
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

हस्तरेखा विज्ञान : हथेली की रेखाओं में छिपा जीवन का रहस्य

By दिव्यसुधा
बांस का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा और धन वृद्धि के लिए वास्तु अनुसार रखा गया
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

बांस का पौधा: घर में धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने का वास्तु उपाय

By दिव्यसुधा
घर में बार-बार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होना वास्तु दोष और राहु के अशुभ प्रभाव का संकेत माना जाता है
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान बार-बार खराब होना: वास्तु और राहु दोष

By दिव्यसुधा
हस्तरेखा विज्ञान में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा का महत्व दर्शाती हथेली
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

हस्तरेखा विज्ञान: हथेली की तीन प्रमुख रेखाएं और भाग्य रहस्य

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?