Thursday, 7 May 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > सनातन धर्म > मंदिर > त्रिलोचन महादेव मंदिर : इस मंदिर में स्वयं प्रकट हुए थे महादेव
मंदिर

त्रिलोचन महादेव मंदिर : इस मंदिर में स्वयं प्रकट हुए थे महादेव

दिव्यसुधा
Last updated: June 13, 2025 12:47 pm
दिव्यसुधा
Share
SHARE

भारत अपनी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। ऐसी ही विरासत में शामिल है उत्तर प्रदेश के जौनपुर के पास स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर एक छोटे कुंड के सामने बना है और इसकी धार्मिक मान्यता बहुत गहरी है। कहा जाता है कि यहां भगवान ब्रह्मा ने यज्ञ किया था, जिसके बाद शिव जी प्रकट हुए थे। मंदिर में एक प्राचीन शिवलिंग और कई छोटे-छोटे मंदिर भी हैं जो अन्य देवताओं को समर्पित हैं। यह मंदिर वाराणसी से लगभग 40 किलोमीटर दूर है।

कहा जाता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है, इसलिए शिवरात्रि और सावन में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस मंदिर कि विशेषता यह है कि शिवलिंग समय के साथ बड़ा हो रहा है 60 साल पहले यह 2 फीट था और अब 3 फीट से ज्यादा हो गया है। साथ ही शिवलिंग की चमक भी बढ़ी है और उस पर भोलेनाथ की तीसरी आंख भी दिखाई देने लगी है, जिससे भक्तों की आस्था और भी मजबूत हो गई है।

स्वयं प्रगट हुए थे शिव जी

भक्तों की गहरी आस्था को देखते हुए त्रिलोचन महादेव मंदिर को अब एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। यह मंदिर कई रहस्यमयी कथाओं से जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि यहां का शिवलिंग कहीं से लाया नहीं गया, बल्कि भगवान भोलेनाथ स्वयं प्रकट हुए हैं। एक समय मंदिर को लेकर पास के दो गांव रेहटी और डिंगुरपुर के बीच विवाद था कि यह मंदिर किस गांव की सीमा में आता है। कई पंचायतें हुईं लेकिन कोई हल नहीं निकला। आखिरकार तय किया गया कि इसका निर्णय भगवान शिव खुद करेंगे। दोनों गांवों ने मंदिर को बाहर से बंद कर दिया और अपने-अपने पक्ष में ताले लगा दिए। जब अगले दिन मंदिर खोला गया तो सभी ने देखा कि शिवलिंग उत्तर दिशा में, यानी रेहटी गांव की ओर झुका हुआ था। तभी से यह मंदिर रेहटी गांव का माना जाता है।

त्रिलोचन महादेव मंदिर के सामने, पूर्व दिशा में एक रहस्यमयी ऐतिहासिक कुंड है जिसमें हमेशा जल भरा रहता है। मान्यता है कि इस कुंड में स्नान करने से बुखार और चर्म रोग जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह मंदिर वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है और यहां पहुंचना बहुत आसान है। सड़क मार्ग और रेल मार्ग दोनों का प्रयोग मंदिर पहुंचने के लिए किया जा सकता है।

विशेष विधि से तैयार की जाती है विभूति

भगवान शिव का सम्बंध पवित्र विभूति से भी है जिसे महाशिवरात्रि के दिन शरीर पर लगाया जाता है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को अर्पित की जाने वाली पवित्र विभूति विशेष विधि से तैयार की जाती है। इसे सामान्य राख नहीं माना जाता। यह विभूति सूखे गोबर के कंडों और कारुक्कई से बनाई जाती है। शिवरात्रि से पहले गोबर के कंडे तैयार कर, वैदिक मंत्रों के साथ एक पिरामिडनुमा संरचना तैयार की जाती है। जिसे ‘शिवरात्रि मुत्तन’ कहा जाता है। शिवरात्रि की सुबह विराजा होमम के बाद इसे जलाया जाता है। एक सप्ताह बाद जब यह पूरी तरह राख में बदल जाती है, तब इसे अगली पूर्णिमा पर एकत्र कर उपयोग किया जाता है। इस पवित्र विभूति को शरीर पर लगाने से कई रोगों से राहत मिलती है और इसे अत्यंत शुभ माना जाता है।

TAGGED:shiv jiत्रिलोचन महादेवत्रिलोचन महादेव मंदिरभगवान ब्रह्मावाराणसी
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article "गुरुवार को हल्दी से जुड़े उपाय करते हुए श्रद्धालु, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते भक्त गुरुवार की शाम करें ये उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी
Next Article बाथरूम में नमक रखने के ये 5 जबरदस्त फायदे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

आरती/मंत्र

शिवजी की आरती 

By दिव्यसुधा
श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर
मंदिर

श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर, 100 एकड़ में बनी स्वर्ण से सजा श्री लक्ष्मी नारायणी धाम

By दिव्यसुधा
मंदिर

ऐसा मंदिर जहां शिवलिंग की नहीं प्रतिमा की होती है पूजा

By दिव्यसुधा
मंदिर

लखनऊ के चौक में भक्ति का सैलाब, सावन में कोतेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?