Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > अन्य > त्रिदेवों की माता: सती अनसूया की अलौकिक कथा
अन्य

त्रिदेवों की माता: सती अनसूया की अलौकिक कथा

दिव्यसुधा
Last updated: April 11, 2025 8:19 am
दिव्यसुधा
Share
माता अनसूइया
SHARE

प्राचीन काल में एक महर्षि हुए थे महर्षि अत्रि, जो सप्तर्षियों में से एक थे। उनकी पत्नी थीं माता अनसूया, जिनका नाम ही “अनसूया” यानी “जिसमें ईर्ष्या न हो” इस भाव को दर्शाता है। एक बार ऋषि नारद जी त्रिदेवों की पत्नी लक्ष्मी जी, पार्वती जी और सरस्वती जी के सामने अनुसुइया के पतिव्रत धर्म की बहुत प्रशंसा की, जिसे सुन तीनों देवियों को अनुसुइया से ईर्ष्या होने लगी। नारद जी के जाने के बाद सरस्वती, लक्ष्मी तथा पार्वती अपने-अपने पति यानि ब्रह्मा, विष्णु और महेश से अनुसुइया का पतिव्रत धर्म खंडित कराने की जिद करने लगी। तीनों देवों ने उन्हें बहुत समझाया लेकिन उन्होंने उनकी एक ना सुनी और अन्त में तीनों देवियों ने त्रिदेवों से हठ करके उन्हें सती अनुसूया के सतीत्व की परीक्षा लेने के लिये आग्रह किया।

त्रिदेव बने बालक
ब्रह्मा, विष्णु तथा महेश महर्षि अत्रि के आश्रम पर पहुँचे। तीनों देव मुनि वेष में थे। उस समय महर्षि अत्रि अपने आश्रम मे नहीं थे और माता अनुसुइया आश्रम में अकेली थीं। अतिथि के रूप में आये हुए त्रिदेवों यानि तीन साधुओं को देख कर अनुसुइया ने भोजन ग्रहण करने का आग्रह किया, किन्तु त्रिदेवों ने उसे अस्वीकार कर दिया और उन साधुओं ने एक शर्त रखी कि आप हमें निवस्त्र होकर भोजन कराएंगी, तभी हम भोजन करेंगे। यह सुनकर सती अनुसूया सोच में पड़ गयीं। उन्होंने ध्यान लगाकर देखा तो सारा रहस्य उनकी समझ में आ गया। माता अनुसुइया मैं आप लोगों का विवस्त्र होकर आतिथ्य करूँगी। यदि मैं सच्ची पतिव्रता हूँ और मैंने कभी भी काम-भाव से किसी दूसरे पुरुष का चिन्तन नहीं किया हो तो इन तीनों को छः-छः महीने के बच्चे की आयु के शिशु बना दीजिये। ताकि मेरा पतिव्रत धर्म भी खण्ड न हो व अतिथि सेवा न करने का पाप भी न लगे। अनुसुइया की प्रार्थना से वो तीनों देवता छः-छः महीने के बच्चे बन गए तथा अनुसुइया ने तीनों को निःवस्त्र होकर दूध पिलाया और उन्हें पालने में खेलने के लिये डाल दिया।

दत्तात्रेय का जन्म

जब तीनों देव अपने स्थान पर नहीं लौटे, तो देवियों को चिंता होने लगी। अंततः तीनों देवियाँ अपने पतियों का पता लगाने के लिये चित्रकूट निकल गयीं। रस्ते में नारद जी मिले और उन्हें बताया कि माता अनुसुइया ने अपने सतीत्व के द्वारा तीनों देवों को बालक बना दिया है। यह सुनकर तीनों देवियां, अत्रि ऋषि के आश्रम पर पहुँच कर माता अनुसुइया से माफ़ी माँगने लगी। तीनो देवियों की प्रार्थना सुन माता अनुसुइया ने तीनों बालक को वापस उनके वास्तविक रूप में ला दिया। त्रिदेव माता अनुसुइया से बेहद प्रसन्न थे। उन्होंने अत्री ऋषि व अनुसुइया से वरदान मांगने को कहा। तब अनुसुइया ने कहा कि वो निःसंतान है और चाहती है कि तीनों देव पुत्र के रूप में उनके कोख से जन्म ले फिर तीनों देव ने उन्हें इसका वरदान दिया। बाद में दतात्रोय रूप में भगवान विष्णु का , चन्द्रमा के रूप में ब्रह्मा का तथा दुर्वासा के रूप में भगवान शिव का जन्म अनुसुइया के गर्भ से हुआ। इस प्रकार त्रिदेवों के अंश के रूप मे दत्तात्रेय का जन्म हुआ।

TAGGED:humare bhgwanसनातन धर्म
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article hanuman jyaqnti हनुमान जयंती पर 5 शुभ योग: शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करने का सुनहरा अवसर
Next Article vishnu ji एक राजा को हुआ भगवान विष्णु का दर्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

hanuman jayanti
व्रत और त्योहार

चैत्र पूर्णिमा 2025: हनुमान जी के प्रकट होने का पावन दिन

By दिव्यसुधा
bhanumati
अन्य

पति की मृत्यु के बाद भानुमति ने क्यों किया अर्जुन से विवाह

By दिव्यसुधा
अन्य

Cultivating Mental Resilience for Better Health

Sponsored by
OrorinOrorin
hinglaaj mata
मंदिर

पाकिस्तान में स्थित माँ हिंगलाज भवानी मंदिर की मान्यता और इतिहास

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?