Thursday, 5 Feb 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा > नाक के आकार से जानें महिलाओं का स्वभाव और भविष्य के बड़े राज
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

नाक के आकार से जानें महिलाओं का स्वभाव और भविष्य के बड़े राज

दिव्यसुधा
Last updated: June 9, 2025 1:57 pm
दिव्यसुधा
Share
SHARE

हिंदू धर्म में हस्तरेखा शास्त्र की तरह ही समुद्र शास्त्र का भी जीवन में खास महत्व होता है। जैसे हर व्यक्ति की हथेली की रेखाएं अलग होती हैं, वैसे ही शरीर के अंगों की बनावट भी अलग-अलग होती है। समुद्र शास्त्र में शरीर की बनावट और निशानों को देखकर किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है।

नाक की बनावट को लेकर भी समुद्र शास्त्र में कई बातें बताई गई हैं। नाक लंबी, ऊंची, छोटी या चपटी हो सकती है, और इन अलग-अलग बनावटों से व्यक्ति के जीवन, स्वभाव और आने वाले समय के संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं नाक से जुड़े कुछ खास राज।

ऐसी स्त्रियां होती हैं मेहनती

हस्तरेखा और समुद्र शास्त्र के अनुसार, जिन स्त्रियों की नाक छोटी होती है, वे स्वभाव से समझदार और थोड़ी शर्मीली होती हैं। ऐसी महिलाओं को जीवन में सफलता और धन पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। हालांकि वे बहुत मेहनती और दृढ़ निश्चयी होती हैं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास करती हैं और धीरे-धीरे सफलता हासिल कर ही लेती हैं।

ऐसी स्त्रियों को मिलती है सफलता

माना जाता है कि जिन स्त्रियों के नाक सुडौल होती है और नाक के छिद्र एक समान होते है। ऐसी महिलाएं जीवन में खूब तरक्की करती हैं। और इन्हें जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं होती है। ऐसी स्त्रियां गुणों से भरपूर होती हैं और हर काम में निपुण होती हैं। ये जिस भी क्षेत्र में जाती है वह सफलता जरूर प्राप्त करती हैं।

ऐसी नाक वाली स्त्रियां करती हैं संघर्ष

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन स्त्रियों की नाक लंबी होती है उन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। साथ ही सफलता पाने के लिए इन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। तब जाकर इन्हे जीवन में आनंद का अहसास होता है। हालांकि, ये महिलाएं इरादों की बहुत पक्की होती हैं जब ये किसी कार्य को करने की ठान लेती हैं तो करके ही मानती हैं। इन्हें रास्ते पर डटे रहना और भीड़ से अलग चलना पसंद होता है।

रानी जैसा सुख उठाती हैं ये स्त्रियां

ऐसी महिलाएं बहुत भाग्यशाली होती हैं जिनके नाक के आगे का हिस्सा लंबा होता हैं इन्हे जीवन में कभी किसी चीज़ की कमी नहीं होती हैं और ये रानी जैसा जीवन बिताती हैं। करियर में ये अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। नाक के आगे का हिस्सा लंबा होना बताता है कि इनका स्वभाव भी थोड़ा हंसमुख होता है और ये जीवन में हर प्रकार के सुख का आनंद लेती हैं।

धनवान होते हैं ऐसे लोग

​हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, जिन लोगों की नाक थोड़ी झुकी हुई होती है उन्हें जीवन में पैसों की कमी नहीं होती है। उनका जीवन धन से भरा होता है। ऐसे लोग थोड़े से प्रयास से धन प्राप हो जाता है और जो पाना चाहते है उसे बहुत आसानी से हासिल कर लेते हैं।

दूसरों की खुशियों का रखते हैं ख्याल

जिन लोगों की नाक तोते के सामान होती हैं वो बहुत बुद्धिमान और समझदार होते हैं। ऐसे लोग अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं और अपनों के खुशियों का पूरा ख्याल रखते हैं। यदि जीवन में कोई मुश्किल आ जाए, तो वे उसे आसानी से संभाल लेते हैं और मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से आसानी से बाहर निकल आते हैं।

TAGGED:नाक और व्यक्तित्वनाक का आकारभविष्य की पहचानभविष्यवाणी टिप्समहिलाओं का स्वभावशरीर रेखा विज्ञानसमुद्र शास्त्रस्त्री स्वभाव और भाग्य
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जानकर चौंक जाएंगे आप, लेकिन सच है, इस मंदिर का प्रसाद ले जाने पर है पाबंदी
Next Article मंगलवार के दिन करें ये 5 काम, बजरंगबली करेंगे करियर से जुड़ी समस्या दूर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

ऑफिस बैग वास्तु: व्यवस्थित बैग से करियर ग्रोथ
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

ऑफिस बैग वास्तु टिप्स: करियर ग्रोथ के लिए 7 सरल आदतें

By Ekta Mishra
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

जानें वास्तु अनुसार पेड़-पौधे लगाने की सही दिशा, बदलेगी किस्मत

By दिव्यसुधा
“वास्तु के अनुसार उत्तर-पूर्व दिशा में लगाए गए शुभ पौधे – क्रासुला, अपराजिता, मोगरा और शमी”
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

उत्तर-पूर्व दिशा में शुभ पौधे: वास्तु से पाएं सुख-समृद्धि

By दिव्यसुधा
वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानिए कब आउट हाउस बन जाता है दुर्भाग्य का कारण

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?