Thursday, 26 Mar 2026
  • About Divysudha
  • Contact Us
Subscribe
दिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
    • भगवान
    • मंदिर
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Facebook X-twitter Youtube Instagram
Font ResizerAa
दिव्य सुधादिव्य सुधा
  • सनातन धर्म
  • राशिफल
  • पंचांग
  • आरती/मंत्र
  • ग्रह-नक्षत्र
  • व्रत और त्योहार
  • वास्तु शास्त्र/हस्त रेखा
  • अन्य
Search
  • About Divysudha
  • Contact Us
Follow US
दिव्य सुधा > अन्य > देवशयनी एकादशी 2025: बन रहे हैं 4 शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी बुलंद!
अन्य

देवशयनी एकादशी 2025: बन रहे हैं 4 शुभ योग, इन राशियों की किस्मत होगी बुलंद!

दिव्यसुधा
Last updated: July 4, 2025 1:26 pm
दिव्यसुधा
Share
SHARE

साल 2025 में देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई को रखा जाएगा। यह दिन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष है, बल्कि इस बार यह तिथि चार विशेष शुभ योगों त्रिपुष्कर, शुभ, साध्य और रवि योग के संगम से और भी प्रभावशाली बन रही है। इस दिन से चातुर्मास की शुरुआत भी होती है, जब भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, इस विशेष एकादशी पर कुछ राशियों के लिए भाग्य का सितारा तेज़ी से चमक सकता है। आइए जानें कौन सी हैं वो 4 राशियां, जिन्हें मिलेगा विष्णुजी का विशेष आशीर्वाद…..

कर्क राशि – अटके काम होंगे पूरे, प्रेम जीवन में नई रफ्तार
देवशयनी एकादशी के बाद कर्क राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखेंगे। अटके हुए कार्यों की गति तेज़ होगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे, खासकर व्यापारियों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। दांपत्य और प्रेम जीवन में दूरियाँ कम होंगी और रिश्ते फिर से संवरते नजर आएंगे। साथ ही, कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद हो सकती है।

कन्या राशि – करियर और शिक्षा में उन्नति, संतान पक्ष से खुशखबरी
इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी। पढ़ाई और करियर में उन्नति के योग हैं। जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा रोजगार मिल सकता है। साथ ही, यात्रा के दौरान नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण में सामंजस्य बनेगा और संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

धनु राशि – धार्मिक गतिविधियों में रुचि, मांगलिक कार्य के योग
धनु राशि के जातक इस समय आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सही समय पर लिया गया निर्णय आपको लाभ दिलाएगा। परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्य हो सकता है जिसमें आपकी विशेष भूमिका रहेगी। लंबे समय से जो इच्छाएं मन में दबी थीं, उनके पूरे होने की संभावना है। विवाह योग्य जातकों को अच्छा जीवनसाथी मिलने के योग हैं और मानसिक तनाव भी कम होगा।

कुंभ राशि – ऊर्जा में वृद्धि, पैतृक संपत्ति से लाभ
कुंभ राशि के जातकों के आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। आप अपनी क्षमताओं को निखारने में सफल रहेंगे, जिससे आय और मान-सम्मान दोनों में इजाफा होगा। अगर आप पारिवारिक या पैतृक व्यापार से जुड़े हैं, तो तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। पुराने मित्रों से पुनर्मिलन की संभावना है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलेगी।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बीमारियों से नहीं मिल रहा छुटकारा? कारण हो सकता है वास्तु दोष
Next Article देवशयनी एकादशी 2025: भूलकर भी न करें ये 7 काम, वरना नाराज़ हो सकते हैं भगवान विष्णु!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सटीक और सामयिक अपडेट के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत!
सटीक, निष्पक्ष और तत्काल खबरों के लिए आपका विश्वसनीय स्रोत। हर पल के अपडेट्स के साथ रहें एक कदम आगे।
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- विज्ञापन -

You Might Also Like

दान-पुण्य का महत्व और सुपात्र-कुपात्र की पहचान – आध्यात्मिक ज्ञान
अन्य

दान-पुण्य का महत्व: सुपात्र को दान क्यों आवश्यक है?

By दिव्यसुधा
अन्य

Opinions That Shape, Challenge, and Influence the Direction

By दिव्यसुधा
बुरा समय खत्म होने के बाद ईश्वर के शुभ संकेत, ब्रह्म मुहूर्त में आंख खुलना, देवी-देवताओं के सपने
अन्य

जब बुरा समय खत्म होने लगता है, तो ईश्वर देते हैं ये 6 शुभ संकेत

By दिव्यसुधा
अन्य

Examining the Intersection of Ecology, Governance, and Politica

By दिव्यसुधा
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

दिव्यसुधा के बारे में!

दिव्य सुधा एक धार्मिक पत्रिका है जिसका उद्देश्य हिन्दू देवी-देवताओं की महिमा और सभी तीर्थ स्थलों की महत्ता, महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, पूजन विधि एवं अन्य धार्मिक जानकारियों को साझा करना है।

Facebook X-twitter Youtube Instagram
Top Categories

सनातन धर्म

भगवान

मंदिर

राशिफल

पंचांग

आरती/मंत्र

गृह/नक्षत्र

व्रत और त्योहार

वास्तु शास्त्र /हस्त रेखा

अन्य

Useful Links

About Divysudha

Contact Us

Contact Us
  • Dozen Hands Media Publication
    1/8 Vivek Khand, Gomti Nagar, Lucknow – 226010, Uttar Pradesh
  • Contactus@divysudha.com

Privacy policy      Terms & Conditions  
© 2025 Divysudha. All Rights Reserved.

© 2026 Divysudha. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?